'बिग बॉस 19' में अपनी एंट्री को लेकर शफक नाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'मुझसे सीधे कान्टैक्ट करें...'

Bigg Boss 19: टीवी एक्ट्रेस शफक नाज को लेकर खबर आ रही थी कि वो 'बिग बॉस 19' में हिस्सा लेने जा रही हैं। ऐसे में अब इन सभी रुमर्स का खंडन करते हुए एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर डाला। एक्ट्रेस ने ये भी बताया आखिर इन खबरों को सुनकर उनका कैसा रिएक्शन था।

Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। जैसे जैसे इस शो की प्रीमियर डेट पास आ रही है लोगों की एक्साइटमेंट भी बढ़ती हुई नजर आ रही है। लोग ये देखने को ज्यादा बेताब है कि आखिर इस सीजन कौन कौन से कलाकार कदम रखेंगे। सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट कर कंटेस्टेंट की क्लास लगाएंगे। खबर आ रही थी की 'बिग बॉस 19' में एक्ट्रेस शफक नाज भी हिस्सा लेंगी जिसे सुन उनके फैंस खुश हो गए थे। लेकिन अब खुद इन रुमर्स पर पूर्णविराम लगाते हुए शफक ने वीडियो शेयर कर डाला।

Bigg Boss 19

Image Source: Shafaq Naaz Instagram

टीवी एक्ट्रेस शफक नाज (Shafaq Naaz) ने वीडियो शेयर कर कहा कि मैं 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) नहीं कर रही हूं।' वीडियो शेयर करते हुए शफक ने लिखा 'सभी के लिए: कोई मुसीबत नहीं, कोई इमरजेंसी स्थिति नहीं, कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं। मैं बिल्कुल ठीक हूँ। अधिक जानकारी के लिए, बेझिझक मुझसे सीधे संपर्क करें।' एक्ट्रेस इस बात से हैरान है कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर हर जगह झूठी खबरें फैल रही है। रुमर्स उड़ने लगे थे कि शफक ने आखिरी समय पर 'बिग बॉस 19' को छोड़ दिया अपनी निजी जिंदगी के कारण।

End of Feed