Bigg Boss 19: कानूनी पचड़े में फंसा सलमान खान का शो, दो गाने के चक्कर में लगेगा 2 करोड़ का चूना!

Bigg Boss 19 Salman Khan Show Stuck In Legal Problem: टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। यूं तो शो टीवी पर अच्छा परफॉर्म कर रहा है, लेकिन हाल ही में 'बिग बॉस 19' पर मेकर्स की गाज गिर गई है। बताया जा रहा है कि शो को 2 करोड़ का हर्जाना भी देना पड़ सकता है।

Bigg Boss 19 Salman Khan Show Stuck In Legal Problem: टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। सलमान खान के 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट्स भी अपनी गेम और अंदाज के कारण अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। शो में जल्द ही कैप्टेंसी टास्क होने वाला है, जिसके लिए दावेदारों में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। लेकिन इन सबसे इतर सलमान खान के 'बिग बॉस 19' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) कानूनी पचड़ों में फंस चुका है। दो गानों का इस्तेमाल करने पर 'बिग बॉस 19' पर मुसीबत आ गिरी है। इतना ही नहीं, मेकर्स को गाने के चक्कर में दो करोड़ रुपये का हर्जाना भी देना पड़ सकता है।

End of Feed