Bigg Boss 19: सलमान खान ने सबके सामने उतारा नीलम गिरी के चेहरे का नकाब, बोले- हर जगह बराबर आग लगाई है...

Bigg Boss 19 Salman Khan Expose Neelam Giri On Weekend Ka War: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में आज वीकेंड का वार पर सलमान खान कई कंटेस्टेंट्स का पर्दाफाश करने वाले हैं। इस लिस्ट में एक नाम नीलम गिरी का भी है, जिनकी 'दोस्ती' का नकाब सलमान खान उतारते दिखेंगे।

Bigg Boss 19 Salman Khan Expose Neelam Giri On Weekend Ka War: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स की गेम का हिसाब हर सप्ताह सलमान खान का द्वारा 'वीकेंड का वार' पर किया जाता है। 'बिग बॉस 19' में इस सप्ताह भी वीकेंड का वार पर सलमान खान कई कंटेस्टेंट्स की पोल खोलते नजर आएंगे। शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सलमान खान ने नीलम गिरी की क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान खान ने ताया कि नीलम गिरी ने दोस्त हो या दुश्मन, हर जगह बराबर आग लगाई है। इतना ही नहीं, सलमान खान (Salman Khan) ने बताया कि कैसे तान्या मित्तल की पीठ पीछे नीलम गिरी उनकी बुराइयां करती हैं।

bigg boss 19 latest news (34)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि सलमान खान (Salman Khan) ने नीलम गिरी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "नीलम ने न दोस्त देखे और न ही दुश्मन, हर जगह बराबर आग लगाई है। अमाल ने तान्या मित्तल के लिए टास्क में जो कुछ भी कहा, नीलम ने तान्या की पीठ पीछे विक्टिम कार्ड खेलते हुए वही चीजें बोली हैं या उससे ज्यादा कही हैं। यहां आपका दोगलापन लगा। आपने शो में 11 सप्ताह निकाले हैं, बिना अकेले अपने दम पर गेम खेले।" सलमान खान की बातें सुनकर नीलम गिरी का चेहरा उतर गया। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 'बिग बॉस 19' में वीकेंड का वार पर फटकार लगने के बाद नीलम गिरी और तान्या मित्तल की दोस्ती क्या मोड़ लेगी।

End of Feed