Bigg Boss 19: शहबाज बदेशा ने लिया सिद्धार्थ शुक्ला का नाम तो भड़क गए सलमान खान, कहा- 'आपका गेम उसके...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 2, 2025, 11:47 AM IST

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सलमान खान ने अपने टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में कंटेस्टेंट शहबाज बदेशा (Shehbaz Badesha) की क्लास लगा दी। सलमान खान ने शहबाज बदेशा की क्लास सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का नाम लेने पर लगाई और कहा कि...

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान के इस शो से एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं, जो फैंस को हैरान कर देते हैं। कभी किसी कंटेस्टेंट का बयान वायरल हो जाता है, तो को कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद हो जाता हैं। इन सब के बीच वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट शहबाज बदेशा (Shehbaz Badesha) को जमकर लताड़ा। तो चलिए जानते हैं इसकी क्या वजह रही।

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar

Image Source: Bigg Boss 19 Show

सलमान खान ने लगाई शहबाज बदेशा की क्लास

सलमान खान एक बार फिर से अपने शो बिग बॉस 19 को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में शहबाज बदेशा की क्लास लगा दी। इसकी वजह शो में सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेना और उनके फैंस के सपोर्ट करने वाले स्टेंटमेंट बना। सलमान खान ने कहा कि 'आप बड़े कॉन्फिडेंट है कि सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस आपको सपोर्ट करेंगे। शहबाज, मैं आपको ये बात बताना चाहता हूं कि सिद्धार्थ ने जो कुछ भी शो में किया है, अपने दम पर किया है। उसने किसी का नाम नहीं उछाला है और आपका गेम उसके गेम के 1% के बराबर भी नहीं है। तो क्या आपको सच में लगता है कि सिद्धार्थ के फैंस ऐसे इंसान को सपोर्ट करेंगे जिसका गेम उसके 1% के करीब भी नहीं है? क्या आपको लगता है कि सिद्धार्थ शुक्ला इस गेम को देखकर आपको सपोर्ट करते?' इसके आगे सलमान खान ने कहा कि 'आपने ये भी कहा कि आप मुझे बहुत अच्छे से जानते हैं, वो भी सुना मैंने। कब हुआ ये? मैंने आपको जिंदगी में एक-दो बार ही देखा है, वो भी शूट्स पर। आप फनी हैं, आपके पास अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर है, तो उसे सही से यूज करें। आपके पास कई जेनुइन फनी मोमेंट्स थे, लेकिन क्या जो जोक्स का बॉक्स लेकर आए थे वो खाली हो गया? मैंने आपको इरिटेट न करने को कहा था, कॉमेडी बंद करने को नहीं।'

End of Feed