Bigg Boss 19: गौरव खन्ना के खिलाफ बोलने पर फरहाना पर फूटा सलमान का गुस्सा, कहा- 'टीवी की औकात नहीं...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 8, 2025, 11:50 AM IST

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का अभी हाल ही में टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) से नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान शो की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) पर गुस्सा होते नजर आ रहे हैं।

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को लेकर चर्चा में बने हुए है। सलमान खान के इस शो लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी किसी कंटेस्टेंट का कोई बयान हो जाता है, तो कभी सलमान खान गुस्से भरे अंदाज में शो में नजर आते हैं। इन सब के बीच सलमान खान का शो से नया वीडियो सामने आ रहा है। सलमान खान इस वायरल हो रहे वीडियो में कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) पर भड़कते नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं सलमान खान ने इस दौरान क्या बोला है।

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar

Image Source: Jio Hotstar

सलमान खान ने लगाई फरहाना भट्ट की क्लास

एक्टर सलमान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह सलमान खान का बिग बॉस 19 से सामने आया नया वीडियो है। इस वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान फरहाना भट्ट की उस बात पर भड़कते नजर आए जिसमें वो गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के खिलाफ बोलते हुए नजर आई थीं। सलमान खान ने कहा कि 'फरहाना आपने क्या कहा था, आप ये सब नेशनल टीवी पर बोल रही हैं। टीवी आपके लेवल से काफी नीचे हैं। टीवी की औकात नहीं है आप इस पर नजर आओ।' इसके आगे सलमान खान ने कहा कि 'गौरव के शो देखे है मैंने, मेरी मां ने देखें हैं और मैं कहता हूं की वो एक सुपरस्टार है। मैं आपको ऑफर देता हूं ये शो आपके लिए बहुत छोटा है।' इसके बाद अंत में सलमान खान ने कहा कि गेट खोल दीजिए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है।

End of Feed