Bigg Boss 19: सलमान खान ने गौरव खन्ना को बताया 'दोगला'! फटकारते हुए बोले- तुम्हारे दिमाग में चलता है...

Bigg Boss 19 Salman Khan Bashed Gaurav Khanna: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में वीकेंड का वार पर इस सप्ताह बवाल होने वाला है। सलमान खान कई कंटेस्टेंट्स को आड़े हाथों लेते नजर आएंगे, जिसमें गौरव खन्ना का नाम भी शामिल है। उन्होंने एक्टर को फटकारते हुए उन्हें 'दोगला' भी कहा।

Bigg Boss 19 Salman Khan Bashed Gaurav Khanna: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल होता है। वहीं उन बवाल का हिसाब बिग बॉस 19 में सलमान खान वीकेंड का वार पर करते हैं। इस सप्ताह भी सलमान खान वीकेंड का वार पर कई कंटेस्टेंट्स को आड़े हाथों लेने वाले हैं। इसमें अमाल मलिक से लेकर शहबाज बडेशा तक का नाम शामिल है। वहीं टीवी एक्टर गौरव खन्ना भी सलमान खान के हत्थे चढ़ते नजर आएंगे। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर खबर आ रही है कि सलमान खान ने गौरव खन्ना को फटकारते हुए उन्हें दोगला भी बताया। साथ ही कंटेस्टेंट्स के सामने गौरव खन्ना से जुड़ा सवाल किया।

bigg boss 19 latest news (10)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में फरहाना भट्ट ने नीलम गिरी के घर से आया लेटर फाड़ दिया था, ऐसे में जब उन्होंने गौरव खन्ना से पूछा तो टीवी एक्टर ने कहा कि तूने जो किया सही किया। वहीं बाद में गौरव खन्ना ने लेटर के बचे कुछ टुकड़ों को नीलम गिरी को संभालकर रखने के लिए दिया। इसपर बिग बॉस ने नाराजगी जाहिर करते हुए कैप्टेंसी का टास्क ही रद्द कर दिया। गौरव खन्ना की इस हरकत के लिए सलमान खान ने उन्हें लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सलमान खान ने कहा कि एक तरफ आप फरहाना से कह रहे हैं कि तुमने लेटर फाड़कर सही किया। दूसरी तरफ आप नीलम को उनका लेटर दे रहे हैं। ये दोगलापन नहीं तो और क्या है।

End of Feed