Bigg Boss 19 Salman Khan Slams Farhana Bhatt And Neelam Giri: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल और कमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिलता है। इस सप्ताह तान्या मित्तल और नीलम गिरी में भी जमकर बवाल हुआ। तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट को साथ में बातें करता देख नीलम गिरी इस कदर नाराज हो गईं कि उन्होंने घरवालों के सामने तान्या मित्तल की दोस्ती पर सवाल उठा दिये। वहीं अब इस मामले पर सलमान खान ने भी बात की है। वीकेंड का वार पर सलमान खान ने नीलम गिरी को न केवल इस मामले के लिए आड़े हाथों लिया। बल्कि दूसरी तरफ फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) को भी लाइन क्रॉस न करने की सलाह दी।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में सलमान खान ने नीलम गिरी से बात करते हुए तान्या मित्तल की ओर इशारा किया और कहा, "दोस्त दोस्त न रहा, प्यार प्यार न रहा।" सलमान खान की बातें सुनकर गौरव खन्ना और नेहल चुडासमा सहित कई कंटेस्टेंट्स हंसने लगे। सलमान खान ने नीलम गिरी से कहा, "सब लोग आपकी और तान्या की लड़ाई में अपनी रोटियां सेंक रहे थे। पता है ऐसा क्यों हो रहा था। क्योंकि रोटियां सेंकने के लिए चूल्हा जो था, वो आपने ही जलाया था।" नीलम गिरी को आड़े हाथों लेने के बाद सलमान खान ने फरहाना भट्ट की भी क्लास लगाई।
सलमान खान ने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) की गेम पर कहा, "इनका अहम टैलेंट है लोगों को पोक करना। 'नाचने वाली...' ये जो बम डाला है ना आपने, अभी भी आप हंस रही हैं। फरहाना भट्ट लाइन क्रॉस मत करना।" मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरहाना भट्ट के अलावा सलमान खान नेहल चुडासमा, बसीर अली और अमाल मलिक की भी क्लास लगाते नजर आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने मृदुल तिवारी की पोल खोलने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। बता दें कि इस सप्ताह 'बिग बॉस 19' से डबल एविक्शन होने की खबर सामने आ रही है।
