Bigg Boss 19 Exclusive: हर साल की तरह इस बार भी बिग बॉस का नया सीज़न सुर्खियों में है। शो लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। नए कंटेस्टेंट्स, नए ट्विस्ट्स और घर के अंदर होने वाली लड़ाइयाँ दर्शकों को खूब मनोरंजन कर रही हैं। 'बिग बॉस' सिर्फ शो नहीं, एक गेम नहीं, बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहाँ हर कोई अपने पसंदीदा कलाकार की असलियत देख पाता है। शो का 19वां सीजन खत्म होने को आया है। अब हाल ही में इस शो को लेकर टीवी दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी संग एक्सक्लूसिव बातचीत हुई। खास इंटरव्यू में पूजा से पूछा गया की उनका पसंदीदा कंटेस्टेंट कौन है और वो किसके हाथ 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी देखना चाहेंगी? टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूजा का जवाब क्या था।
Image Source: Puja Banerjee Instagram
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: मिड वीक एविक्शन में कटा मृदुल तिवारी का पत्ता, कुनिका-फरहाना भट्ट के बीच उमड़ा प्यार
टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत में शो 'देवों के देव महादेव' में पार्वती का किरदार निभा चुकीं पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) ने खुलासा किया कि वो गौरव खन्ना को 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का विनर बनता हुआ देखना चाहती हैं। पूजा कहती हैं, 'गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) मेरे पसंदीदा हैं। वह मेरे दोस्त हैं। हम 2012 से दोस्त हैं। हुसैन, टीना, कुणाल और मैं ही वो टीवी स्टार्स थे जो कानपुर में गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी में शामिल हुए थे। गौरव बहुत इन्ट्रोवर्ट इंसान है जो अपने घर से कभी बाहर नहीं निकलता। मैं जबरदस्ती उन्हे बाहर लेकर जाती हूं ताकि पार्टी में जाएं, मजे करें और बहुत कुछ। हमने एक साथ कई यादें बनाई है और मैं चाहती हूँ की वो जल्द से जल्द ट्रॉफी लेकर घर से बाहर आएं।'
पूजा बनर्जी गौरव खन्ना और उनकी धर्म पत्नी आकांक्षा चमोला की काफी करीबी दोस्त हैं। वहीं बात करें गौरव खन्ना के गेम की तो वो घर के नए कप्तान बने लेकिन कुछ ही घंटों के लिए। घरवालों ने 'बिग बॉस' पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था कि वो गौरव को विनर कप्तान बनाना चाहते थे। बस फिर यही हुआ की बिग बॉस घरवालों से वोटिंग कराई जिसमें अब नए कप्तान शहबाज बडेशा बन गए।
