Bigg Boss 19 से एलिमिनेट होते ही प्रणित मोरे की तबीयत में आया सुधार, कंटेस्टेंट की टीम ने दिया हेल्थ अपडेट

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से कल बीते दिन कंटेस्टेंट प्रणित मोरे बाहर हो गए लेकिन अपनी बीमारी के चलते। अब एलिमिनेशन के बाद प्रणित की टीम ने उनका हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए पोस्ट जारी किया जिसमें खुशी की बात है ये कि कंटेस्टेंट अब ठीक हो रहे हैं।

Bigg Boss 19: टीवी दुनिया का धमाकेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के दिन की शुरुआत ही तमाशा, झगड़ा, कोल्ड वॉर जैसे कई कलेश से होती है। इस शो में कई कंटेस्टेंट्स को एक घर में महीनों के लिए बंद कर दिया जाता है। अब तक इस शो के 18वें सीजन लॉन्च हो चुके हैं। वहीं अब 19वां सीजन तेजी से अपनी फिनाले की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दिया। बात करें शो कि तो बीते दिन प्रणित मोरे बेघर हो गए क्यूंकी उनकी तबीयत काफी खराब है। डॉक्टर्स से मशवरा लेकर्स मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स को शो से एलिमिनेट कर दिया और अब उनका इलाज जारी है। इस बीच बेताब फैंस के लिए प्रणित मोरे की टीम ने हेल्थ अपडेट शेयर किया।

Bigg Boss 19 Pranit Promo

Image Source: Jio Hotstar

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से एलिमिनेट होने के बाद प्रणित मोरे (Pranit More) की टीम ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर हेल्थ अपडेट दे डाला। बेचैन फैंस के लिए लिखा, 'हे गायज , हम आप सभी को बस ये बताना चाहते थे कि प्रणित ठीक हैं। हम बिग बॉस की टीम के लगातार संपर्क में हैं और वे हमें उनकी रिकवरी के बारे में बता रहे हैं।आप सभी के प्यार, समर्थन और प्रार्थनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। कृपया उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते रहें। जय हिन्द, जय महाराष्ट्र।' इस पोस्ट से साफ हो गया है कि प्रणित अभी तक घर से बाहर नहीं आए हैं और 'बिग बॉस' की टीम उनका इलाज कर रही है। कई सोशल मीडिया फैन पेज ने दावा किया कि प्रणित मोरे जब ठीक हो जाएंगे तो उन्हे मेकर्स सीक्रेट रूम में भेज देंगे। हालांकि अभी तक प्रणित की टीम और 'बिग बॉस 19' के मेकर्स से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। फैंस लगातार दुआ कर रहे हैं कि प्रणित ठीक होकर घर लौट जाएं।

End of Feed