Bigg Boss 19: एंटरटेनमेंट का पिटारा निकले प्रणित मोरे के भाई, तीखी जुबान से किया घरवालों को रोस्ट

Bigg Boss 19 Promo: आज रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के घर में प्रणित मोर के भाई प्रयाग घर में एंट्री लेंगे जो अपनी कॉमेडी से समा बांध देंगे। मेकर्स ने प्रोमो रिलीज कर दिया है जिसमें प्रणित के भाई घरवालों को रोस्ट करते हुए नजर आए जिसके चलते घर में जमकर हंसी ठिठोली देखने को मिली।

Bigg Boss 19 Promo: शो 'बिग बॉस 19' में इन दिनों हंसी और आंसुओं की बाढ़ सी आ गई है। घर में कंटेस्टेंट्स के परिवार वालों ने एंट्री लेकर कई लोगों को इमोशनल किया तो कईयों ने एंटरटेन। अब तक कुनिका सदानंद के बेटे, फरहाना भट्ट की माँ, गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा और अशनूर कौर के पिता घर में एंट्री ले चुके हैं। जनता को हर साल इस एपिसोड का इंतजार काफी होता है। इस बीच मेकर्स ने प्रोमो रिलीज किया जिसमें प्रणित मोरे के भाई प्रयाग ने एंट्री ली।

End of Feed