Bigg Boss 19 Popularity Ranking: छोटे परदे का घर-घर चाव से देखे जाने वाला शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। हर हफ्ते इस शो में नए ट्विस्ट और टर्न्स जनता को देखने को मिलते हैं। इमोशन्स, गुस्सा, लड़ाई-झगड़ा सभी इस शो में बढ़ चढ़कर दिखाया जाता है। शो 'बिग बॉस 19' से बीते दिन कुनिका सदानंद बाहर हुईं जिसके चलते जनता और खुद घरवाले भी शॉक में हैं। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर शो के कंटेस्टेंट्स की पॉपुलैरिटी लिस्ट सामने आ चुकी है। इस लिस्ट से पता चलने वाला है कि बीते हफ्ते कौन जनता के बीच ज्यादा पॉपुलर रहा।
Image Source: Jio Hotstar
शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के फैन पेज 'बिग बॉस तक' ने अपने ट्विटर हैंडल पर पॉपुलर कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी की जिन्होंने बीते हफ्ते जनता के दिलों में अपनी जगह बनाई। लिस्ट में पहला स्थान फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) को मिला क्योंकि बीते हफ्ते फैमली वीक में कंटेस्टेंट की माँ संग बान्डिंग ने सभी को इमोशनल कर डाला था। वहीं गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को दूसरा स्थान मिला क्योंकि घर में उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला ने कंटेस्टेंट से जुड़े राज तो खोले साथ ही दोनों के रोमांस ने स्क्रीन पर आग भी लगाई। अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) तीसरे, अमाल मलिक (Amaal Mallik) चौथे और प्रणित मोर (Pranit More) को पांचवा स्थान मिला। बीते हफ्ते फैमली वीक ने शो और कंटेस्टेंट्स को जनता के बीच काफी पॉपुलर कर दिया था। 13वें हफ्ते की पॉपुलैरिटी रैंकिंग लिस्ट से खुद लोगों ने भी सहमति जताई। वहीं बात करें शो की टीआरपी की तो वो एक ही जगह स्थिर हो गई है। 1.4 रेटिंग के साथ शो टॉप 5 टीवी शोज की लिस्ट से भी अभी बाहर है।
बता दें शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) घर से बहार होने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। वहीं बताया जा रहा है कि 7 दिसंबर को शो का ग्रैंड फिनाले होगा। जनता के मुताबिक टॉप 5 फाइनलिस्ट गौरव खन्ना, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और अशनूर कौर बनेंगे। सभी बस यही जानना चाहते हैं कि मेकर्स किस कंटेस्टेंट को चमचमाती ट्रॉफी और इनाम राशि देंगे।
