Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand: छोटे परदे का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में हर हफ्ते कोई ना कोई एक कंटेस्टेंट अपने घर जाता है। बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद का सफर शो में खत्म हो गया जिसके चलते सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। कुनिका सदानंद के एलिमिनेशन से हर कोई शॉक था क्योंकि जनता के मुताबिक वो एक स्ट्रॉंग फीमेल कंटेस्टेंट थीं। इस शाकींग एलिमिनेशन के बाद कुनिका सदानंद के फैंस सोशल मीडिया पर उतर आए जहां एक्ट्रेस पर जमकर प्यार लुटाया। सिर्फ यही नहीं कुनिका सदानंद को इन्ही फैंस ने 'बेस्ट सीनियर' कंटेस्टेंट का टैग भी दिया।
कम वोटस के चलते सलमान खान ने कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) को 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के घर से बाहर का रास्ता दिखाया। ऐसे में कुनिका के प्यार फैंस उनका सोशल मीडिया पर समर्थन के साथ-साथ अपना प्यार भी दिया। एक यूजर ने लिखा, ' कुनिका ने शो के लिए 100% मेहनत की है। उन्होंने पहले दिन से ही कंटेंट दिया। वह बाकी कई लोगों से ज़्यादा डीजर्व करती थीं। सच में एक अकेली योद्धा। फ्यूचर के लिए उन्हे गुड लक।' वहीं दूसरा यूजर लिखता है, 'वह पहले दिन से ही एंटरटेनिंग और एक्टिव थी। उसने बहुत अच्छा खेला, बेस्ट सीनियर कंटेस्टेंट।' वहीं एक और कंटेस्टेंट लिखता है, 'सच कहूँ तो, बाकी सभी सीनियर कंटेस्टेंट्स की तुलना में कुनिका, थीं। उन्होंने शो 'बिग बॉस 19' को खेला और जिया, यहाँ तक कि जितना खाना उन्होंने इन लोगों को खिलाया! गेम के नज़रिए से, वह इससे कहीं ज़्यादा डिज़र्व करती थीं!।' ऐसे तमाम यूजर का मानना है कि कुनिका को फिनाले में होना चाहिए था।
खुद एलिमिनेश के वक्त सलमान खान (Salman Khan) ने कुनिका के लिए कहा था कि आपके बिना ये शो अधूरा होता। कुनिका के जाते ही घरवालों ने खूब आँसू बहाए। 61 वर्षीय कुनिका को जनता अगर थोड़ा और सपोर्ट मिलता तो वो फिनाले में अपनी जगह पक्का कर सकती थीं। वहीं इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए पूरा घर नॉमिनेटेड हैं। अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि कौन इस हफ्ते अपनर घर जाएगा।
