Bigg Boss 19 में नजर नहीं आएंगी हिमांशी नरवाल, पिता ने कहा 'कोई दिलचस्पी नहीं है...'

Bigg Boss 19 Update: ऐसी खबरें उड़ रही हैं कि पहलगाम आतंकी हमले की पीड़ित हिमांशी नरवाल को 'बिग बॉस 19' का प्रस्ताव भेजा गया है। ऐसे में अब हिमांशी के पिता ने इन खबरों का खंडन कर दिया साथ ही शो में दिलचस्पी ना होने का भी जिक्र किया।

Bigg Boss 19 Update: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के लिए मेकर्स की तैयारी जोरों शोरों पर है। इस सीजन को हिट बनाने के लिए मेकर्स ने कमर कस ली है। एक नए थीम के साथ शो टीवी पर दस्तक देगा। इस बार बिग बॉस के घर को राजनीति का अखाड़ा बनाया जाएगा। अब तक टीवी से लेकर बॉलीवुड के कई कलाकारों को शो ऑफर कर दिया गया है। देखना दिलचस्प होगा कि 19वें सीजन में कौन से नए चेहरे नजर आएंगे। खबर सामने आई थी कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पीड़ित हिमांशी नरवाल को शो ऑफर किया गया है।

Bigg Boss 19

Image Credit: Instagram

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) वाले ऑफर की खबरों को पूर्ण विराम लगाते हुए हिमांशी नरवाल (Himanshi Narwal) के पिता ने बताया कि उनके पास कोई ऑफर नहीं आया है और अगर आता भी तो उन्हे कोई दिलचस्पी नहीं होगी। ऐसे में साफ हो गया है कि हिमांशी इस विवादित टीवी शो में नजर नहीं आएंगी। बता दें इसी साल अप्रैल में जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गवाईं। इसमें से हिमांशी के पति लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी थे जो शहीद हो गए थे। हिमांशी और विनय शादी के बाद अपने हनीमून पर पहलगां गए थे।

End of Feed