Bigg Boss 19: नेहल चुड़ासमा और बसीर अली के बीच हुई भयंकर लड़ाई, तमाशा देख गौरव खन्ना-अभिषेक बजाज की नहीं रुकी हंसी

Bigg Boss 19 Promo: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के मेकर्स ने एक धमाकेदार प्रोमो लॉन्च किया है। शो के लेटेस्ट प्रोमो में नेहल चुड़ासमा और बसीर अली के बीच महाभारत का युद्ध छिड़ गया लेकिन इसका क्या कारण है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19 Promo: कलर्स टीवी का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में हर दिन कोई नया बखेड़ा खड़ा हो ही जाता है। आए दिन शो को लेकर चर्चा फैंस के बीच होती है। 'बिग बॉस 19' का क्रेज दिन पर दिन दर्शकों के बीच बढ़ रहा है। कल वीकेंड का वार हुआ जिसमें सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई। पिछले हफ्ते घर से आवेज दरबार बेघर हुई जो लोगों के लिए एक शाकींग इविक्शन है। अब मेकर्स ने सोशल मीडिया पर आज होने वाला तमाशे की झलक दिखाई। नेहल चुड़ासमा और बसीर अली के बीच भयंकर लड़ाई जिसे देख हर कोई शॉक है।

Bigg Boss 19 Promo

Image Source: Jio Hotstar

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत होती है कुनिका सदानंद से जो नेहल चुड़ासमा (Nehal Chudasama) से कहती हैं कि क्या तुमने हलवा खाया। ना कहते हुए नेहल को वक हलवे से भरी कटोरी फ्रिज में मिलती है जो बसीर अली की है। नेहल इस हरकत की कंप्लेट लेकर घर की कप्तान फरहाना भट्ट के पास जाती है। ये सुन बसीर अली (Baseer Ali) कहते हैं, 'मैं अभी निकालकर देता हूं इसमें मरने वाली बात कौन सी है।' बस फिर जैसे ही नेहल बसीर के मुंह से ये शब्द सुनती है उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच जाता है। दोनों के बीच खाने को लेकर तू तू मैं-मैं होगी तो किचन में खड़े अमाल मलिक गाना गाते हैं, 'ये लड़की पागल है, पागल है।' झगड़ा आगे तब बढ़ जाएगा जब नेहल बसीर को चोर कहकर बुलाएगी। दोनों एक दूजे के करीब आकार बहुत बुरी तरफ चिलाएंगे।

End of Feed