Bigg Boss 19 Captaincy Task Created Chaos In House: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिलता है। शो में जल्द ही कैप्टेंसी टास्क होने वाला है, जिसमें घरवाले सत्ता अपने हाथ में लेने के लिए एक-दूजे पर वार करते नजर आएंगे। इससे जुड़ा 'बिग बॉस 19' का एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कंटेस्टेंट्स टास्क करते नजर आए। लेकिन देखते ही देखते ये टास्क बवाल में तब्दील हो गया। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में दिखाया गया कि कैप्टेंसी टास्क में अभिषेक बजाज और नीलम गिरी ने धक्का देकर अभिषेक बजाज को नीचे तक गिरा दिया।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के इस प्रोमो वीडियो ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। वीडियो में दिखाया गया कि घर में एक गिटार की तरह डांस प्लेटफॉर्म रखा जाता है, जिसपर सभी कंटेस्टेंट्स को डांस करना होता है। लेकिन इसी बीच पहले मृदुल तिवारी पर फरहाना भट्ट चिल्लाती हैं कि वह उन्हें धक्का क्यों दे रहे हैं। बदले में मृदुल तिवारी कहते हैं कि तू धक्का दे रही है। बात यहीं नहीं थमती। टास्क के बीच ही अभिषेक बजाज और नीलम गिरी में भी धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है। वहीं कुनिका सदानंद भी नीलम का साथ देते हुए अभिषेक को प्लेटफॉर्म से नीचे गिरा देती हैं।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कुनिका सदानंद और नीलम गिरी की इस हरकत से अभिषेक बजाज का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। दूसरी तरफ गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के बीच भी जमकर झगड़ा हुआ। जहां फरहाना भट्ट ने कहा कि जीके का स्टैंडर्ड नीचे गिर गया है तो वहीं गौरव खन्ना ने भी उन्हें लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फरहाना भट्ट ने 'टीवी का सुपरस्टार' कहकर गौरव खन्ना का मजाक बनाया, दूसरी तरफ गौरव खन्ना ने भी जवाब दिया कि फरहाना भट्ट फिनाले पर उनके लिए तालियां बजाएंगी और ये सीजन उनके नाम से जाना जाएगा।
