Bigg Boss 19: नीलम गिरी का कटा घर से पत्ता, डबल एविक्शन के तहत अभिषेक बजाज का भी हुआ गेम खत्म

Bigg Boss 19 Neelam Giri And Abhishek Bajaj Evicted: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। शो से नीलम गिरी का एविक्शन तो हुआ ही, साथ ही डबल एलिमिनेशन के तहत अभिषेक बजाज भी 'बिग बॉस 19' से बाहर आ गए।

Bigg Boss 19 Neelam Giri And Abhishek Bajaj Evicted: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' का हर एपिसोड अपने साथ मनोरंजन का तड़का लेकर आता है। लेकिन शो में जहां प्रणित मोरे की वापसी हो चुकी है तो वहीं इस सप्ताह मेकर्स ने डबल एविक्शन करते हुए 'बिग बॉस 19' का गेम ही पलट दिया है। हैरत की बात तो यह है कि एक एविक्शन से 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के दर्शकों की भी पैरों तले जमीन खिसक गई है। दरअसल, 'बिग बॉस 19' से जहां पहले नीलम गिरी का पत्ता कटा तो वहीं बाद में एक्टर अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) भी सलमान खान के शो से बाहर हो गए।

bigg boss 19 latest news (30)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़े अपडेट्स के मुताबिक, सलमान खान ने नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को बताया कि उनमें से गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट बेघर होने से सुरक्षित हैं। इसके बाद सलमान खान ने प्रणित मोरे को पावर दी कि वह नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को सुरक्षित कर सकते हैं। ऐसे में प्रणित मोरे ने अशनूर कौर को चुना। लेकिन इसका नतीजा ये हुआ कि नीलम गिरी और अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) घर से बेघर हो गए। 'बिग बॉस 19' से अभिषेक बजाज के बेघर होने से दर्शक भी हैरान हैं। बता दें कि नीलम गिरी बीते कई वक्त से डेंजर जोन में आ रही थीं।

End of Feed