Bigg Boss 19 से निकलते ही नीलम गिरी से मिलने पहुंचे Mridul Tiwari, गले लगाकर जमकर लुटाया प्यार

Bigg Boss 19 Mridul Tiwari Visits Neelam Giri: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन बीते सप्ताह ही मृदुल तिवारी का शो से एविक्शन हो गया। वहीं 'बिग बॉस 19' से बाहर आते ही उन्होंने सबसे पहले नीलम गिरी से मुलाकात की।

Bigg Boss 19 Mridul Tiwari Visits Neelam Giri: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम का नया रुख देखने को मिलता है। जैसे-जैसे 'बिग बॉस 19' का फिनाले नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स भी बाकी घरवालों को पछाड़ने की फिराक में लग गए हैं। बीते सप्ताह ही 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से मृदुल तिवारी का एविक्शन हो गया था, जिसे दर्शकों ने बहुत गलत ठहराया था। मृदुल तिवारी ने 'बिग बॉस 19' से बाहर आते ही न केवल मेकर्स की पोल खोली, बल्कि कंटेस्टेंट्स का पर्दाफाश करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं 'बिग बॉस 19' से बाहर आने के कुछ वक्त बाद अब मृदुल तिवारी अपनी ही एक को-कंटेस्टेंट से मिलने पहुंचे हैं।

mridul tiwari and neelam giri

फोटो क्रेडिट- नीलम गिरी इंस्टाग्राम, जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के बाद मृदुल तिवारी ने सबसे पहले नीलम गिरी से मुलाकात की है। वह उनके घर पहुंचे, जहां उन्हें देखकर नीलम की खुशी भी सातवें आसमान पर नजर आई। मृदुल तिवारी और नीलम गिरी का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आया कि मृदुल तिवारी नीलम गिरी के घर पहुंचते हैं, जहां भोजपुरी एक्ट्रेस दरवाजा खोलती हैं। एक-दूसरे को देखकर दोनों बेहद खुश होते हैं। नीलम गिरी और मृदुल तिवारी एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं। मृदुल तिवारी आशीर्वाद लेकर नीलम गिरी के घर में घुसते हैं। उन्होंने फिर से नीलम गिरी को गले लगाया और कहा कि मैं सबसे पहले तुझसे ही मिला, मेरे सबसे पास तू ही थी तो मैं तुझसे ही मिलने आ गया। वहीं दूसरी ओर नीलम गिरी ने भी खुश होते हुए कहा कि अरे मेरा भाई आ गया।

End of Feed