Bigg Boss 19: नॉमिनेशन टास्क में भूत और चुड़ैल की घरवालों पर नजर, फरहाना और मालती ने बदला गेम का रुख

Bigg Boss 19 Nomination Promo: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (BB 19) का नॉमिनेशन प्रोमो जारी कर दिया है जिसमें घर पर चुड़ैल और उसके परिवार का साया पड़ चुका है। इस नॉमिनेशन टास्क में पॉवर मालती और फरहाना को मिली लेकिन कैसे जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19 Nomination Promo: हमेशा विवादों में घिरे रहने वाला शो 'बिग बॉस 19' लगातार नए टास्क और ट्विस्ट से दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश कर रहा है। बीते दिन घर में भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। मालती की एंट्री से घर का माहोल पूरे तरीके से बदल गया। वहीं पिछले हफ्ते कोई भी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स घर से बेघर नहीं हुआ। अब इस बीच मेकर्स ने 'बिग बॉस 19' में इस हफ्ते होने वाले नॉमिनेशन टास्क का प्रोमो शेयर किया है। घर में इस बार डायन और उसका परिवार आ पहुंचा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए नॉमिनेशन प्रोमो।

End of Feed