Bigg Boss 19: मृदुल तिवारी और अशनूर कौर को बकवास लगी 'सैयारा', फिल्म को लेकर कर डाला ये शॉकिंग खुलासा

Bigg Boss 19 News: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के घर में एक बातचीत देखी गई जिसमें मृदुल तिवारी ने फिल्म 'सैयारा' को लेकर खुलासा। सिर्फ यही नहीं अशनूर कौर और कंटेस्टेंट ने मिलकर फिल्म को 'बकवास' तक कहा। क्या है पूरी बात जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19 News: टीवी दुनिया का मसालेदार शो 'बिग बॉस 19' आए दिन अपने नए ट्विस्ट और टर्न्स के लिए सुर्खियों में रहता है। इस शो में कंटेस्टेंट एक दूजे की पीठ पीछे बात करते हैं जो आगे जाकर एक लड़ाई की जड़ बन जाता है। शो बहुत ही तेजी से फिनाले की ओर बढ़ता हुआ नजर आया। जनता भी जानने के लिए बेताब है कि 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी कौन घर ले जाएगा। वहीं बीते एपिसोड के लाइव फ़ीड में मृदुल तिवारी और अशनूर कौर के बीच फिल्म 'सैयारा' को लेकर बातचीत हुई थी। ये बातचीत अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है लेकिन क्यूं जानिए इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19

Image Source: Jio Hotstar

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के घर में गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी और अशनूर कौर के बीच 2025 के शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'सैयारा' का टॉपिक उठा। गौरव कहते हैं कि उन्होंने आज तक कभी ये फिल्म नहीं देखी। लेकिन मैं वो मीम्स देखें है जिसमें लोग थियटर में रोते हुए दिखाई दिए थे। क्या वो रियल था? जवाब में मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) कहते हैं, 'अच्छी बात है नहीं देखी, अरे कुछ नहीं बकवास है वो। कुछ भी नहीं भाई मैं तुम्हें सच बताऊँ ये तक भी कहा गया था आम जनता और इंस्टाग्राम वालों से की जाकर ये करना है।' साथ में बैठी अशनूर भी पीआर स्टंट कह देती है। इस बातचीत ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अब सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या सच में दर्शकों की रोने वाली रील्स फिल्म 'सैयारा' का बज और फेमस करने का पीआर स्टंट था? हालांकि अभी देखना दिलचस्प होगा की इस बातचीत पर फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) के डायरेक्टर मोहित सूरी का क्या कहना होगा।

End of Feed