Bigg Boss 19: 'आपकी बेटी पंजा मारती है...'- मालती चाहर ने फरहाना भट्ट की मां से की शिकायत, यूं मिला करारा जवाब

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Mother Gives Epic Reply To Malti Chahar: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है। शो में आज फरहाना भट्ट की मम्मी कदम रखती नजर आएंगी। उनके सामने मालती चाहर ने फरहाना की शिकायत की, जिसपर फरहाना की मम्मी ने भी करारा जवाब दिया।

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Mother Gives Epic Reply To Malti Chahar: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है। अभी तक शो में कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल, अशनूर कौर के पिता गुरमीत सिंह और गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला की एंट्री हुई है। 'बिग बॉस 19' में आज फरहाना भट्ट की मम्मी भी कदम रखती नजर आएंगी, जिन्हें देख एक्ट्रेस पैरों में गिरकर रोने लगेंगी। लेकिन खास बात तो यह है कि फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) की मम्मी ने 'बिग बॉस 19' में आने के बाद मनोरंजन के लेवल को और ऊपर कर दिया है। उन्होंने शहबाज बडेशा सहित कई कंटेस्टेंट्स को रोस्ट कर दिया। वहीं जब मालती चाहर ने उनसे फरहाना भट्ट के लिए शिकायत की तो एक्ट्रेस की मम्मी ने उन्हें भी जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

bigg boss 19 latest news (48)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) की मम्मी बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ बैठी नजर आईं। इसी बीच कुनिका सदानंद ने कहा कि आपकी बेटी बहुत बहादुर है। उनकी बात सुनकर फरहाना भट्ट की मम्मी ने कहा कि शेरनी है मेरी बेटी। वहीं मालती चाहर बोल पड़ीं, "आपकी बेटी बस पंजा मारती रहती है यहां।" मालती की बात पर फरहाना भट्ट की मम्मी ने छूटते ही कहा, "शेरनी का काम ही पंजा मारना होता है, मुर्गी का काम नहीं होता है।" ये जवाब सुनकर बाकी सारे हंस पड़े। वहीं शहबाज बडेशा ने कहा कि आप रह लो यहां पर। इसपर फरहाना भट्ट की मम्मी ने जवाब दिया, "आप जाओ मैं रह लेती हूं।" उनकी बातों पर शहबाज ने कहा कि आप इतने प्यार से कह रहे हो तो मैं चली जाती हूं। वहीं फरहाना की मां ने कहा कि अरे अभी नहीं जाना, चाय देकर जाना है।

End of Feed