'सबने देखा तुमने मिनी स्कर्ट्स पहने हैं...'- BB 19 में मालती चाहर ने उड़ाई तान्या की नींद, एक-एक झूठ से उठाया पर्दा

Bigg Boss 19 Malti Chahar Expose Tanya Mittal Brutally: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में बीते दिन मालती चाहर की एंट्री हुई। उनके आते ही घर का माहौल बदला हुआ नजर आया। वहीं अब मालती चाहर ने तान्या मित्तल की बखिया उधेड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Bigg Boss 19 Malti Chahar Expose Tanya Mittal Brutally: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में बीते दिन ही क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर की एंट्री हुई। उनकी एंट्री के साथ ही 'बिग बॉस 19' का रुख बदला हुआ नजर आया। मालती चाहर ने यूं तो कहा कि वह अमाल मलिक की टीम के साथ जाना चाहती हैं। लेकिन तान्या मित्तल और मालती चाहर में कुछ खास बनती हुई नजर नहीं आई। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें मालती चाहर ने तान्या मित्तल की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मालती चाहर ने तान्या मित्तल के एक-एक दावों का पर्दाफाश कर दिया।

bigg boss 19 tanya mittal

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि तान्या मित्तल ने मालती चाहर से पूछा कि मैं बाहर अच्छी लग रही हूं या नहीं लग रही हूं। इसपर मालती ने कहा, "आप हमेशा ही साड़ी में नजर आती हो, लेकिन तुम्हारे पुराने सारे वीडियोज दिख रहे हैं।" उनकी बात पर तान्या मित्तल ने कहा कि मतलब मेरे ऊपर भरपूर रिसर्च की जा रही है। इसपर मालती चाहर ने जवाब देते हुए कहा, "तुम जो कह रही हो, अगर वो सच नहीं है अतीत में तो वो सब बाहर आ रहा है।" इसपर तान्या मित्तल ने कहा कि यार ये बकलावा वगेरह तो मैं करती ही हूं, ये तो आम बात है। उनकी बात पर मालती ने कहा, "हम भी करते हैं, हम नहीं बोलते ना। ये ऐसे कि तुम क्या दिखा रही हो तो लोग वही कैच कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर तू कह रही है कि तूने साड़ी पहनकर सबकुछ किया। लेकिन लोग देख रहे हैं कि तुमने मिनी स्कर्ट्स भी पहनी हैं।"

End of Feed