Salman Khan Fees For Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का विवादित शो 'बिग बॉस' फिर के बार सुर्खियों में है। मेकर्स इसके 19वें सीजन के साथ दर्शकों के बीच दोबारा दस्तक देंगे जिसके लिए जनता अभी से उत्साहित हो गई है। अभी तक मेकर्स की तरफ से आधिकारिक घोषणा बाकी है लेकिन रुमर्स चारों ओर फैलने शुरू हो गए हैं। खबर है कि मेकर्स इस सीजन को हिट बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे। इसी के साथ अभी शो के होस्ट सलमान खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई। रुमर्स हैं कि सलमान खान की फीस में इस बार इजाफा नहीं बल्कि घाटा हुआ है।
Image Source: Salman Khan Fees For Bigg Boss 19
मीडिया पोर्टल स्क्रीन के अनुसार सलमान खान 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को 15वें होस्ट करेंगे जिसके लिए उन्हे 120-150 करोड़ रुपए फीस दी जाएगी। पहले के मुताबिक इस बार शो का बजट कम है जिसके चलते खर्चों में कटौती की गई। इस बार 'बिग बॉस 19' पाँच हफ्तों तक चलेगा। सलमान ने 'बिग बॉस ओटीटी' के लिए 96 और 18वें और 17वें सीजन के लिए 200 करोड़ तक फीस चार्ज कर मेकर्स की जेबें ढीली की थीं। सलमान की फीस के साथ साथ अब और क्या कटौती होंगी देखना दिलचस्प होगा।
बता दें सलमान खान (Salman Khan) का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अगस्त महीने में शुरू होने की संभावना है। साथ ही मेकर्स टीवी, यूट्यूब, सोशल मीडिया और बॉलीवुड के कई स्टार्स को अप्रोच कर चुके हैं। साथ ही शो में इस बार थीम रीवाइन्ड होगी। कंटेस्टेंट्स के हाथ में भी अन्य घरवाले को निकालने की शक्ति होगी।
