Bigg Boss 19: घर में आई कुनिका सदानंद की प्यारी-प्यारी पोतियां, सबकी आंखों में भर आए दुलार के आँसू

Bigg Boss 19 Family Week: अब बिग बॉस 19( Bigg Boss 19) से एक और प्रोमो निकलकर सामने आया है। जिसमें कुनिका सदानन्द की पोती घर के अंदर आ रही हैं। दोनों बच्चियाँ आते ही अपनी दादी के गले लग जाती हैं। जिसके बाद घर का माहौल काफी इमोशनल हो जाता है।

Bigg Boss 19 Family Week: बिग बॉस 19 जल्द ही खत्म होने वाला है। घर के अंदर अब 9 सदस्य बचे हुए हैं। फिनाले से पहले बिग बॉस 19 में फैमिली वीक चल रहा है। जिसमें एक-एक कर सभी कंटेस्टेंट के घर वाले अंदर आ रहे हैं। सबसे पहले घर के अंदर कुनिका सदानन्द के बेटे अयान आए थे। उसके बाद अशनुर कौर( Ashnoor Kaur) के पापा और फिर गौरव खन्ना ( Gaurav Khanna) की पत्नी ने घर में एंट्री ली थी। अब बिग बॉस 19( Bigg Boss 19) से एक और प्रोमो निकलकर सामने आया है। जिसमें कुनिका सदानन्द की पोती घर के अंदर आ रही हैं। दोनों बच्चियाँ आते ही अपनी दादी के गले लग जाती हैं। जिसके बाद घर का माहौल काफी इमोशनल हो जाता है।

Bigg Boss 19 Family Week

कुनिका( Kunickaa Sadanand) घर के अंदर काम कर रही होगी, तभी बिग बॉस कहते हैं कि घर के अंदर कुनिका की दो ग्रैन्ड डॉटर एंट्री ले रही है। उन्हें देखते ही कुनिका सदानंद की आँखें भर आती हैं। वह भागकर अपनी दादी को गले लगाती हैं, तभी कुनिका रोने लग जाती है। दूसरी तरफ से अमाल मलिक कहता है कि आज तो कुनिका दादी बहुत खुश हैं। इस प्यार भरे मोमेंट को देखकर तान्या मित्तल भी रोने लगती है। ये वाकई में काफी इमोशनल मोमेंट होता है। इसी के साथ दोनों बच्चियां तान्या मित्तल के ड्रेस की तारीफ करती हैं। दोनों का कहना है कि तान्या घर के अंदर बहुत अच्छे कपड़े पहनती है।

End of Feed