Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद ने अभिषेक को बताया '33 साल का बूढ़ा', श्राप देते हुए बोलीं- जिसको तू बोलेगा...

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand Curse Abhishek Bajaj: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में जल्द ही राशन टास्क होने वाला है, जिसमें कुनिका सदानंद और अभिषेक बजाज एक-दूजे से भिड़ते नजर आएंगे। इतना ही नहीं, टास्क के बाद कुनिका ने अभिषेक को श्राप तक दे दिया।

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand Curse Abhishek Bajaj: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। आए दिन 'बिग बॉस 19' में ऐसे-ऐसे दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं, जिसने कंटेस्टेंट्स की शो के प्रति एक्साइटमेंट को दोगुना बढ़ा दिया है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में जल्द ही एक टास्क होने वाला है, जिसमें कंटेस्टेंट्स एक-दूजे पर जमकर निशाना साधते नजर आएंगे। लेकिन इस टास्क के बीच ही कुनिका सदानंद और अभिषेक बजाज एक-दूजे से भिड़ते नजर आए। कुनिका सदानंद ने जहां अभिषेक बजाज को 33 साल का बूढ़ा बताया तो वहीं बदले में एक्टर ने भी कुनिका को दादी कहने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हैरत की बात तो यह है कि टास्क के बाद भी कुनिका सदानंद और अभिषेक बजाज की तू तू, मैं मैं जारी रही।

bigg boss 19 latest news (29)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कुनिका सदानंद और अभिषेक बजाज के बीच बीते कई दिनों से खटपट चल रही है। राशन टास्क में भी कुनिका सदानंद ने अभिषेक बजाज को आड़े हाथों लिया। उन्होंने अभिषेक बजाज के बारे में कहा, "तो घरवालों और बिग बॉस, इस लड़के को डोले-शोले, ठुड पे, इसके अलावा कुछ भी नहीं आता।" उनके जवाब में अभिषेक बजाज ने कहा कि ये आपकी ऑल्टर ईगो है जो दिख रही है बाहर। किचन से बाहर निकलो आप। वहीं कुनिका सदानंद ने आगे कहा, "अशनूर के पीछे-पीछे बॉडीगार्ड बनकर घूमेंगे, कहता है चमचे पालने की मुझे आदत नहीं है।" कुनिका सदानंद से बहस करने में अभिषेक बजाज ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि बच्चों से पंगा लोगी? वहीं कुनिका ने जवाब दिया, "कोई बच्चा नहीं है, 33 साल का बुड्ढा हो गया है।" दूसरी तरफ अभिषेक बजाज कहते दिखाई दिये, "आग लगाओ दादी। चाची की ऑल्टर ईगो निकली।"

End of Feed