Exclusive: 'बिग बॉस 19' की कंफर्म कंटेस्टेंट बनीं Khushi Dubey! सच बयां कर बोलीं- मैं पहली होऊंगी जो...

Bigg Boss 19 Khushi Dubey Open Up On Doing Salman Khan Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' के 19वें सीजन का आगाज जल्द ही होने वाला है। बीते दिन खबर आई थी कि शो के लिए खुशी दुबे ने हां कर दी है। लेकिन अब इस मामले पर खुद खुशी दुबे ने चुप्पी तोड़ी है।

Bigg Boss 19 Khushi Dubey Open Up On Doing Salman Khan Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' ने लोगों का खूब दिल जीता है। ये शो जब-जब टीवी पर दस्तक देता है, महीनों तक दर्शकों के बीच धाक जमाए रखता है। वहीं अब सलमान खान के धमाकेदार 'बिग बॉस' का 19वां सीजन भी टीवी पर धूम मचाने के लिए तैयार है। अभी तक कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स का नाम 'बिग बॉस 19' से जुड़ चुका है। वहीं बीते दिन एक्ट्रेस खुशी दुबे (Khushi Dubey) को लेकर भी खबर आई थी कि उन्होंने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लिए हामी भर दी है। हालांकि ये बात सच है या नहीं, अब इस चीज पर खुद खुशी दुबे ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने टेली टॉक/जूम संग बातचीत में इस बात से पर्दा उठाया है।

khushi dubey on bigg boss 19

फोटो क्रेडिट- खुशी दुबे इंस्टाग्राम/जियो हॉटस्टार इंस्टाग्राम

खुशी दुबे (Khushi Dubey) इन दिनों 'जादू तेरी नजर' में दिखाई दे रही थीं। लेकिन अब उनके इस शो पर ताला लगने वाला है। ऐसे में बीते दिन खबर आई कि शो बंद होने के बाद खुशी दुबे ने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का ऑफर स्वीकार लिया है। लेकिन अब खुद खुशी दुबे ने इससे पर्दा हटाया है। उन्होंने कहा, "अगर ऐसी कोई बात कभी होती है तो मैं पहली होऊंगी जो आप लोगों से ये चीजें बताऊंगी। लेकिन अभी के लिए तो मैं अपने शो 'जादू तेरी नजर' के गम में हूं थोड़ा सा। अभी मेरे पास ऐसा कुछ भई नहीं है जो मैं आप लोगों से साझा कर सकूं। अगर आगे कभी ऐसा कुछ हुआ तो मैं जाहिर सी बात है आप सभी को बताऊंगी।"

End of Feed