Bigg Boss 19: क्या मालती चाहर हैं अमाल मलिक की एक्स गर्लफ्रेंड? सिंगर की आंटी ने बताया रिश्ते का सच - Exclusive

Bigg Boss 19 Exclusive: शो 'बिग बॉस 19' के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला था कि मालती चाहर अमाल मलिक संग मुलाकातों को लेकर धमकी देती हैं। ऐसे में लोगों ने अनुमान लगाया कहीं अमाल की एक्स गर्लफ्रेंड मालती चाहर तो नहीं? अब टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत में मालती ने

Bigg Boss 19 Exclusive: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि मालती चाहर और अमाल मलिक के बीच रिश्ते को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे हुए। मालती शो में कहती हुई नजर आईं कि वो मिलने के बाद भी दोनों टेक्स्ट मैसेज और फोन पर बातचीत करते थे। सिंगर अमाल मलिक को मालती चाहर ने धमकी भी दी की वो बता दें आखिर वो कब और कहां मिले थे जिसके बारें में पूरे खानदान तक को पता है। मालती की इस धमकी से अमाल मलिक के चेहरे का रंग उड़ता हुआ दिखाई दिया। अब ऐसे में लोग सवाल उठा रहे हैं कि 'बिग बॉस 19' से पहले क्या दोनों रिलेशनशिप में थे? इस पूरे मामले पर अमाल मलिक की आंटी रोशन गैरी ने बयान दिया टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान।

Bigg Boss 19 Exclusive

Image Source: Jio Hotstar

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) कंटेस्टेंट अमाल मलिक (Amaal Mallik) की आंटी रोशन गैरी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहती हैं, 'भाई इन सवालों की सफाई तो अमाल ही दे सकता है। मुझे नहीं लगता कि हममें से कोई भी उसका जस्टिफिकेशन दे सकता है कि दोनों रिश्ते में थे या नहीं। जहां तक मुझे लगता है, जो भी थोड़ा बहुत प्रोमो देखा लगता तो नहीं की वो उसकी गर्लफ्रेंड है। वहीं अगर दोनों के बीच कोई कनेक्शन होता तो कहीं ना कहीं अमाल पूरे शो में इसका जिक्र जरूर करता। कुछ तो होता जैसे कुछ हल्की फुल्की फीलिंग, क्योंकि हमने तो इतने बिग बॉस देखे हैं। क्यों रोमांस देखे हैं लेकिन ऐसा एक बाल बराबर भी कुछ नहीं लगा।''

End of Feed