शादी के 9 साल बाद क्यों माँ नहीं बनना चाह रहीं गौरव खन्ना की पत्नी, कहा, 'पैदा करने की जरूरत महसूस नहीं...'

Bigg Boss 19 News: बीते दिन शो 'बिग बॉस 19' के घर में फैमली वीक के तहत कंटेस्टेंट गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की पत्नी आकांक्षा चमोला नजर आई थीं। शो के दौरान आकांक्षा चमोला ने बताया आखिर क्यूँ शादी के 9 साल बाद भी वो माँ नहीं बनना चाहती हैं।

Bigg Boss 19 News: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में इन दिनों रोमांच, ट्विस्ट और टर्न्स अपनी सीमा पर है। तेजी से फिनाले वीक की ओर बढ़ रहा ये शो दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। फैमली वीक के चलते गौरव खन्ना की पत्नी ने घर में कदम रखा। आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की बीच केमिस्ट्री देख हर कोई कपल का फैन हो चुका है। वहीं अब इस शो के दौरान आकांक्षा चमोला ने बताया आखिर वो क्यों बच्चा पैदा नहीं करना चाहती।

Gaurav Khanna Akanksha Chamola

Image Source: Jio Hotstar

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में प्रणित और मालती संग बातचीत के दौरान आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) कहती हैं, 'भविष्य में भी मुझे मुश्किल लग रहा है। मुझे नहीं आ रहा है अंदर से, मुझे बच्चा पैदा करने की जरूरत महसूस नहीं होती। मेरे बहुत सारे कारण हैं और मुझे लगता है जब आप इतने सारे कारण ढूंढते हो, तो आप तैयार नहीं हैं। मैं इससे डरती नहीं हूं। बच्चा पैदा करना हलवा बनाना नहीं होता है। बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे नहीं लगता है मैं नौकरी को उतने अच्छे से जस्टिफाई कर सकती हूं। इस या किसी भी उम्र में मुझे अपना करियर बनाना है, मेरे बहुत सारे सपने हैं, भले ही लोग उसे सेल्फिश बोलें।'वहीं इसके बाद प्राइवेट बातचीत करते हुए गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) कहते हैं कि तेरे जवाब से डर है मेरे को, इसलिए तो नहीं पूछ रहा। मुझे पता था लेकिन दिल बहकाने के लिए ख्याल अच्छा है गालिब। अगर काम आपके रास्ते में आ रहा जबकि इतने सालों से मैं आपकी बात से सहमत हूं। जब आप तैयार नहीं हैं तो मैं क्यों बदलाव करूंगा? वो तो सवाल है ऐसे ही।

End of Feed