Bigg Boss 19 Written Update: जमाने के सामने गौरव खन्ना ने अपनी वाइफ आकांक्षा चमोला को किया किस, तान्या और फरहाना में हुई भिड़ंत

Bigg Boss 19 : टीवी शो बिग बॉस 19 का आज का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा है। आज घर में गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला ने एंट्री ली। अपनी वाइफ को देखकर गौरव सातवें आसमान पर पहुंच गए। वहीं लेटेस्ट एपिसोड में फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल के बीच गंदी वाली लड़ाई हो गई।

Bigg Boss 19 : सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस 19 में फैमिली वीक की शुरुआत हो चुकी है। हालिया एपिसोड में शो में कुनिका के बेटे और अशनूर के पिता ने एंट्री ली थी। अशनूर अपने पिता से मिलकर काफी भावुक हो गई थी। नए एपिसोड में गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला ने घर में एंट्री ली। वहीं इसके अलावा घर में काफी बवाल हुआ। तान्या मित्तल और फरहान भट्ट के बीच जंग छिड़ गई। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं लेटेस्ट एपिसोड में क्या-क्या हुआ।

bigg boss 19

pic credit- gaurav khanna/ tanya mittal (instagram)

फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल में हुई लड़ाई

बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो का फिनाले 7 दिसंबर 2025 को होगा, लेकिन मेकर्स की तरफ से अभी ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार है। मेकर्स ने गेम में फैमिली वीक शुरू किया, जिसमें कंटेस्टेंट्स अपने घरवालों से मिले। एपिसोड की शुरुआत में तन्या मित्तल इमोशनल हो गईं और फरहाना भट्ट ने उन्हें संभाला। हालांकि आगे चलकर दोनों की लड़ाई हो गई। तन्या मित्तल ने फरहाना भट्ट को गार्डन एरिया में इलायची थूकने पर डांटा और उठाने को कहा, लेकिन फरहाना ने मना कर दिया। इससे दोनों के बीच जोरदार बहस हो गई। तन्या ने उन्हें 'पागल औरत' कहा तो फरहाना ने भी वही बात लौटा दी। बाद में फरहाना ने आमल मल्लिक से बात की और कहा कि उन्होंने कभी किसी को बॉडी शेमिंग नहीं की, जैसा तन्या ने किया।

End of Feed