Bigg Boss 19: गौरव खन्ना के मुंह पर पोती गई कालिख, सलमान खान ने भी उतारा ओवर कॉन्फिडेंस का भूत

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna Bashed By Salman Khan: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने हमेशा ही लाइमलाइट बटोरी है। शो में आज वीकेंड का वार है, जिसमें कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगने वाली है। यहां तक कि सलमान खान भी गौरव खन्ना को आड़े हाथों लेते नजर आएंगे।

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna Bashed By Salman Khan: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिल रहा है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो शो में बेहद एक्टिव रहकर हर टास्क बखूबी खेलते हैं। लेकिन वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स को लेकर दर्शकों का भी मानना है कि वह उम्मीदों पर पानी फेर रहे हैं। इस लिस्ट में गौरव खन्ना का नाम भी शामिल है, जिन्होंने दर्शकों को निराश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस मामले पर न केवल घरवालों ने उनके मुंह पर कालिख पोती, बल्कि सलमान खान ने भी 'अनुपमा' एक्टर को आईना दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

bigg boss 19 (87)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कंटेस्टेंट्स को एक जगह इकट्ठा करके उन्हें टास्क दिया गया, जिसमें घरवालों को उस शख्स के मुंह पर ब्लैक पेंट लगाना था जो शो के पोस्टर का हिस्सा बनने के लायक नहीं है। प्रोमो वीडियो में बसीर अली ने सबसे पहले गौरव खन्ना को अपना निशाना बनाया। वहीं नीलम गिरी ने भी गौरव खन्ना को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह अपनी सुविधा के हिसाब से गेम चुनते हैं। इसपर गौरव ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि क्या मैं अपनी सुविधा के हिसाब से गेम भी नहीं चुन सकता। उनकी बात पर बसीर अली ने कहा, "चौथा हफ्ता आ गया है, क्या परफॉर्म किया है?" वहीं गौरव ने जवाब दिया, "मेरा गेम, मेरी मर्जी तू क्यों चिढ़ रहा है।"

End of Feed