Bigg Boss 19 Gaurav Khanna And Zeeshan Quadri Fight: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाका करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के बीच खूब बवाल होता है। कई बार वे छोटी से छोटी बात पर ही एक-दूजे से भिड़ जाते हैं। वीकेंड का वार के बाद एक बार फिर से 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिलेगा। हैरत की बात तो यह है कि इस बार बवाल कौवे की वजह से होगा। जहां गौरव खन्ना और अभिषेक बजाज, जीशान कादरी पर नाराज होंगे तो वहीं बाद में बसीर अली भी जीशान कादरी के खिलाफ हो जाएंगे। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ी इस अपडेट ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
यह भी पढ़ें: Bigg Boss में कदम रखते ही खुलने लगे इन स्टार्स के कच्चे-चिट्ठे, जमीन में राज छुपाकर पहना था मासूमियत का चोला
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर बताया जा रहा है कि जिम एरिया में कौवे की बीट थी, जिसपर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने नाराजगी जाहिर की। जिम एरिया और गार्डन एरिया को साफ करने की ड्यूटी जीशान कादरी की थी, लेकिन गौरव खन्ना के कहने पर भी उन्होंने उसे साफ करने से साफ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, दोनों के बीच इस मामले पर जमकर बहस भी हुई। वहीं इस झगड़े में अभिषेक बजाज भी शामिल हो गए और उन्होंने भी जीशान कादरी से तू-तू, मैं मैं करनी शुरू कर दी। बहस बढ़ती देख जीशान कादरी ने कहा कि वह जिम एरिया को शाम में साफ कर देंगे। लेकिन बसीर अली ने भी उन्हें सलाह दी कि वह जल्द से जल्द जिम साफ कर दें।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में बसीर अली के बोलने के बाद भी जीशान कादरी (Zeeshan Quadri) ने जिम एरिया साफ करने से साफ इंकार कर दिया। ऐसे में फरहाना भट्ट ने उस चीज की जिम्मेदारी ली और जिम एरिया को साफ किया। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के बीच हुआ ये झगड़ा गेम को क्या रुख देगा। बता दें कि जल्द ही बिग बॉस 19 में नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी होने वाली है।
