Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Trolls Badly: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान खान का 'बिग बॉस 19' दो ग्रुप में बंट चुका है, जिसमें एक ग्रुप अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, अशनूर कौर, प्रणित मोरे और नेहल चुडासमा का है तो वहीं दूसरा ग्रुप फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नीलम गिरी, बसीर अली, अमाल मलिक और शहबाज बडेशा का है। इन सबसे इतर हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें फरहाना भट्ट अभिषेक बजाज पर पानी डालती नजर आईं। इस बात के लिए दोनों में जमकर झगड़ा हुआ। वहीं अभिषेक पर पानी डालने की वजह से फरहाना भट्ट अब बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि अभिषेक बजाज सोने की कोशिश कर रहे थे। फरहाना के मना करने के बाद भी वह नहीं माने। ऐसे में फरहाना ने अपनी बोतल से पानी लेकर अभिषेक बजाज पर छिड़क दिया। इस चीज की वजह से दोनों में भयंकर झगड़ा शुरू हो गया। वहीं दूसरी ओर अशनूर कौर ने भी फरहाना के इस काम को गलत ठहराया। लेकिन फरहाना भट्ट ने किसी की नहीं सुनी। अपनी इस हरकत के लिए फरहाना भट्ट ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में फरहाना भट्ट पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक यूजर ने लिखा, "ये होती कौन है पानी डालने वाली। वो न तो कोई दोस्त है और न ही परिवार है। कैप्टन है तो मुंह से बोलो। पंगे लेने हैं बस, अभिषेक अगर बाल्टी भरकर पानी फेंकता है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। बहुत ही घटिया हरकत थी ये।" दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या फरहाना भट्ट में यही काम करने की हिम्मत जीशान, अमाल और शहबाज के साथ है। अगर यही चीज अभिषेक ने की होती तो पता नहीं इसने कौन-कौन से कार्ड खेले होते और लोग इसे सही कारण से सीजन की अर्चना बुला रहे हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "फरहाना ने अपने सिपर से अभिषेक पर पानी फेंका। क्या ये नैतिक चीजों में नहीं आता कि किसी पर ऐसे पानी नहीं फेंकना चाहिए? माफ करना, हमें इस गंदी महिला से नैतिकता की उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए।"
