Bigg Boss 19: बेटी बनकर फरहाना भट्ट ने कुनिका सदानंद को लगाया गले, प्यार देख तान्या मित्तल ने बनाया मुंह!!

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Showers Love On Kunickaa Sadanand: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें फरहाना भट्ट खुद को कुनिका सदानंद की बेटी कहती नजर आईं। इतना ही नहीं, उन्होंने कुनिका सदानंद को गले लगाकर उनपर जमकर प्यार भी लुटाया।

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Showers Love On Kunickaa Sadanand: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर रंग जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' के फिनाले में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, ऐसे में कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी गेम को दुरुस्त करने की कोशिश कर रहे हैं। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के रिश्ते बदले देखे गए हैं। लेकिन अब शो में फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) और कुनिका सदानंद के बीच के फासले भी भरते नजर आए। इतना ही नहीं, फरहाना भट्ट ने खुद को कुनिका सदानंद की बेटी भी बताया। इससे जुड़ा 'बिग बॉस 19' का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

bigg boss 19 latest news (44)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' के प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) ने कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) पर प्यार लुटाते हुए उन्हें न केवल गले लगाया, बल्कि उन्हें किस भी किया। फरहाना भट्ट ने कुनिका सदानंद से कहा कि आपकी एक चीज मेरे दिल को छू गई और अगर किसी की छोटी सी बात भी मेरे दिल को छू जाती है तो मैं उसके लिए कुछ भी करती हूं। फरहाना भट्ट की बातें सुनकर कुनिका सदानंद ने कहा, "रुको पहले इस चीज को मुझे हजम करने दो।" कुनिका सदानंद की बातें सुनकर फरहाना भट्ट हंस पड़ीं और उन्होंने एक्ट्रेस को गले से लगा लिया। फरहाना भट्ट ने कुनिका सदानंद को किस भी किया और कहा कि अब उनकी नई बेटी आई है।

End of Feed