'दो पैसे की औरत...'- BB 19 में गंदी जुबान के लिए मीडिया के हत्थे चढ़ीं फरहाना भट्ट, जमकर उठे सवाल

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Questioned By Media: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' में आज भी मीडिया राउंड होने वाला है, जिसमें कंटेस्टेंट्स मीडिया के निशाने पर नजर आएंगे। एक्ट्रेस फरहाना भट्ट भी अपने शब्दों के लिए सबके हत्थे चढ़ीं।

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Questioned By Media: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर अपने हर एक एपिसोड के साथ धूम मचाई हुई है। 'बिग बॉस 19' में हर एक एपिसोड दर्शकों को हैरान कर रहा है। बीते दिन शो में मीडिया की एंट्री हुई और कंटेस्टेंट्स से जमकर तीखे सवाल भी किये गए। लेकिन 'बिग बॉस 19' में मीडिया राउंड केवल कल तक ही सीमित नहीं था। बल्कि आज भी बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ेगा। हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फरहाना भट्ट अपनी जुबान के कारण पत्रकारों के हत्थे चढ़ी दिखाई दीं।

bigg boss 19 farhana bhatt (1)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में फरहाना भट्ट को कई बार उनके अपशब्दों के लिए लताड़ा जा चुका है। वहीं मीडिया भी उनकी इसी बात पर सवाल करने से पीछे नहीं हटी। एक पत्रकार ने फरहाना भट्ट के अपशब्द को दोहराते हुए कहा, "दो पैसे की औरत' आप सबको यही कहती तो आपके लेवल पर उतरने के लिए कितने पैसे का होना पड़ेगा।" पत्रकार की बात सुनकर फरहाना भट्ट ने जवाब दिया, "अगर सामने से कोई मुझसे भिड़ता है तो मैं उसके स्तर पर जाती हूं।" फरहाना भट्ट के अलावा मालती चाहर से भी सवाल किया गया कि आप उनसे ऑबसेस्ड नजर आती हैं। लेकिन मालती चाहर जवाब देती हैं कि मैं नहीं बल्कि फरहाना मेरे पीछे-पीछे आती है।

End of Feed