फराहना भट्ट नहीं तोड़ पाई बिग बॉस का 'लाल ड्रेस श्राप', लोगों ने ढूंढ निकाली बड़ी हार की वजह

Farhana Bhatt Bigg Boss 19 Losing Reason: फैंस के पसंदीदा शो बिग बॉस 19 खत्म हो गया है। कल रात शो को अपना विनर मिल गया। अब सोशल मीडिया पर फैंस के मीम की बाढ़ आ गई है। फरहाना भट्ट के फैंस उनके हारने का कारण ढूंढ रहे हैं। लोगों ने इसे लाल ड्रेस का श्राप कह डाला, आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

Farhana Bhatt Bigg Boss 19 Losing Reason: बिग बॉस 19 की शानदार एन्डिंग हो गई है। सीजन 19 और जनता को अपना विजेता मिल गया है। गौरव खन्ना ने कल रात जीत का परचम लहराया और फैंस के दिल को खुश कर दिया। हालांकि एक तरफ लोग गौरव खन्ना ( Gaurav Khanna) की जीत से खुश हैं वहीं बहुत सारे लोग फरहाना भट्ट( Farhana Bhatt) की हार से दुखी भी हैं। लोग फरहाना भट्ट को जीत का हकदार बता रहे थे। जिस तरह से सोशल मीडिया पर फरहाना भट्ट को प्रमोट किया जा रहा था, यह देखकर लग रहा था कि वह शो जीत जाएंगी। हालांकि जैसे ही फिनाले के एपिसोड की शुरुआत हुई, लोगों ने बता दिया कि फरहाना भट्ट बिग बॉस 19 जीतने नहीं वाली। इसके पीछे की वजह बताई लाल ड्रेस का श्राप।

Farhana Bhatt Bigg Boss 19 Losing Reason

दरअसल फरहाना भट्ट( Farhana Bhatt) ने फिनाले के लिए रेड गाउन पहना था। इस ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। जैसे ही फराहना का फिनाले लुक सामने आया, लोगों ने इसे लाल ड्रेस श्राप बताना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोगों ने लिखा कि बिग बॉस के फिनाले में जो भी लाल ड्रेस पहनता है, वह कभी नहीं जीतता। लोगों ने फरहाना भट्ट को हिना खान, प्रियंका चाहर चौधरी और अभिषेक शर्मा से कंपेयर किया । दरअसल इन तीनों ने फिनाले के दिन लाल रंग की ड्रेस पहनी थी और यह तीनों ही फर्स्ट रनरअप बनें, लेकिन बिग बॉस नहीं जीत पाए।

End of Feed