Bigg Boss 19: तान्या और फरहाना की दोस्ती में पड़ी फूट, गौरव खन्ना और पत्नी आकांक्षा चमोला ने किया रोमांस

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में इन दिनों फैमली वीक चल रहा है। शो के मेकर्स ने नया प्रोमो रिलीज किया जिसमें बेस्ट फ़्रेंड्स फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल की आपस में लड़ाई हुई तो दूसरी तरफ गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने घर में कदम रखा।

Bigg Boss 19: टीवी दुनिया का मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' तेजी से अपने फिनाले वीक की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में मेकर्स ने हर सीजन की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट्स के घरवालों का शो में स्वागत किया। घरवालों को कई महीनों बाद देख कंटेस्टेंट्स के आंसू नहीं थमे। इस बीच मेकर्स ने शो से जुड़ा एक प्रोमो रिलीज किया है जिसमें गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने एंट्री ली तो फरहान भट्ट और तान्या मित्तल के बीच जमकर कलेश हुआ। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखें प्रोमो।

bb 19 family week

Image Source: Jio Hotstar

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो की शुरुआत हुई गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की पत्नी आकांक्षा चमोला से जो घर में फैमली वीक के तहत एंट्री लेती हैं। गौरव पत्नी को देख इमोशनल हो जाएंगे तो आकांक्षा चमोला कंटेस्टेंट को गले लगा लेंगी। सिर्फ इतना ही नहीं गौरव खन्ना आकांक्षा को गालों पर किस भी देंगे। ये देख आमाल कपल से कहेंगे कि उन्होंने आँखें बंद कर ली थी और कुछ नहीं देखा। वहीं दूसरी तरफ फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) तान्या मित्तल (Tanya Mittal) को सलाह देंगी कि जानबूझकर चीजें पॉइंट करना बंद कर करें और अपनी ये आदत सुधार लें। बदले में तान्या मित्तल भी चुप नहीं रहीं वो कहती हैं कि नहीं करूंगी ये आदत अपनी ठीक, यहाँ तुमसे कोई डरता नहीं और ना ही कोई गुलाम है। फरहाना भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहती हैं 'तू गुलाम बनना चाहती है क्योंकि तू सबकुछ अपने हिसाब से करती है।' दोनों की लड़ाई देख कुनिका सदानंद के बेटे आयान लाल कहते हैं, 'अभी दो मिनट पहले आप दोनों एक दूजे को खाना खिला रहे थे।' प्रोमो में जनता को देखने में काफी मजेदार लगा।

End of Feed