Bigg Boss 19 Written Updates: फैमिली से मिलकर भावुक हुए कंटेस्टेंट्स, किचन में हुआ बवाल

बिग बॉस 19 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस बार वीकेंड का वार पर सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी नजर आए। उन्होंने भी अपने अंदाज में धरवालों की जमकर क्लास लगाई। आज का एपिसोड भी काफी धमाकेदार रहा है। आज घर में जमकर विवाद हुआ। वहीं लेटेस्ट एपिसोड में अशनूर और कुनिका की फैमिली ने घर में एंट्री ली।

Bigg Boss 19 Written Updates: सलमान खान का शो बिग बॉस 19 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। सभी लोग शो को जीतने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। इस बार वीकेंड का वार पर सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी नजर आए। उन्होंने भी अपने अंदाज में धरवालों की जमकर क्लास लगाई। अब फैमिली वीक की शुरुआत हो चुकी है। लोगों का ये मानना है कि इस हफ्ते भी 1-2 कंटेस्टेंट का पत्ता कट सकता है। आज का एपिसोड भी काफी धमाकेदार रहा है। आज फैमिली वीक के पहले दिन ही कई कंटेस्टेंट्स भावुक हो गए। वहीं दूसरी तरफ किचन में काफी बवाल हुआ। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

bigg boss 19

pic credit- ashnoor kaur/amaal mallik (instagram)

किचन में अमाल ने किया बवाल

बिग बॉस 19 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और घर में बचे कंटेस्टेंट्स लाइमलाइट पाने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। दिन की शुरुआत तो काफी तनाव भरी रही, लेकिन फैमिली वीक में परिजनों के आने से पूरा एपिसोड बहुत इमोशनल हो गया। एपिसोड की शुरुआत में कुनिका और अमाल मलिक ने तान्या और फरहाना की रूड हरकतों पर बात की। बाद में तान्या जब बर्तन धोते अमाल के पास अपना ग्लास रख देती है तो अमाल को गुस्सा आ जाता है। दोनों में जोरदार बहस होती है और अमाल तान्या को ढोंगी और बच्ची तक कह डालते हैं।

End of Feed