Bigg Boss 19 में नजर आएंगे पिछले सीजन के ये दो विजेता, क्या सलमान खान का बटाएंगे हाथ?

Bigg Boss 19 Update: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' जल्द ही छोटे परदे पर वापसी करने वाला है। इस बीच खबर आ रही है कि शो में पिछले सीजन के दो विजेता नजर आएंगे। ये दोनों ही सलमान खान का हाथ बटाएंगे लेकिन कैसे जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19 Update: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 19' दर्शकों के बीच लौटने की तैयारी में है। इस बार मेकर्स ने कमर कस ली है शो को हिट कराने के लिए। आए दिन 'बिग बॉस 19' से जुड़ी अपडेट सामने आती रहती हैं। रुमर्स हैं कि शो अगस्त महीने में लॉन्च होगा। पिछले हफ्ते कि मेकर्स ने जनता का इंतजार खत्म करते हुए शो की घोषणा कर डाली एक नए लोगो के साथ। इस बार 'बिग बॉस 19' की आंख काफी रंगीन दिखाई दी। इस बीच खबर सामने आई कि इस बार पिछले सीजन के दो विजेता नजर आएंगे। जानिए क्या है पूरा मामला इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19 Big Update

Image Source: Jiohotstar

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़े खास सूत्र ने बताया है कि मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) और एल्विश यादव (Elvish Yadav) प्रीमियर में नजर आएंगे। दोनों ही पहले दिन कंटेस्टेंट का इम्तेहान लेंगे। सलमान खान के साथ साथ मुनव्वर और एल्विश भी एंटेरटेन्मेंट का तड़का लगाएंगे। हालांकि ये खबर सच है या नहीं आने वाले समय पर सभी को पता चल जाएगा। मुनव्वर फारुकी 'बिग बॉस 17' वहीं एल्विश यादव 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर रह चुके हैं। दोनों के पॉपुलैरिटी भी काफी अच्छी खासी है। दोनों का गेम में शो में काफी पसंद किया गया था।

End of Feed