Hina Khan Allegation on Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन कोई ना कोई हंगामा होता रहता है। जैसा कि आपको मालूम है घर में कंटेस्टेंट के बीच काम और अन्य चीजों को लेकर हंगामा होता है। कल घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ जिसमें लॉकर्स की चाबी घरवालों के हाथ में थी जिसके अंदर उन कंटेस्टेंट की तस्वीर मौजूद थी जिन्हे वो नॉमिनेट करना चाह रहे थे। इस नॉमिनेशन पर अब हिना खान ने सवाल उठा दिए कि मेकर्स ने इस टास्क में घपला किया है।
Image Source: Hina Khan Instagram
हिना खान (Hina Khan) X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अगर कोई फिक्स्ड नॉमिनेशन का एक चेहरा होता, सबसे पहले किसे भेजा, बॉक्स खोलना ही सब कुछ तय करता है। हां, बॉक्स नंबर चुनने के बाद क्या पीछे से तस्वीर बदली जा रही थी.. हमें क्या पता, जनता जान ना चाहती है। दुख की बात है कि इस शो ने अपना चार्म खो दिया है, शुभरात्रि। इस पोस्ट को पढ़कर अब जनता भी हिना खान का साथ देते हुए 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के मेकर्स पर सवाल उठा रहे हैं। हिना के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, "हे भगवान!!! मैंने भी यही सोचा था, फ्रेम बदलना उनके लिए मुश्किल नहीं है। अगर पूरा घर ही नॉमिनेट होता तो सही होता। मुझे समझ नहीं आता की मेकर्स हर सीज़न में क्या कर रहे हैं?" वहीं दूसरा यूजर लिखता है, "इस नॉमिनेशन में सब कुछ तय है। मुझे यकीन है कि नॉमिनेशन टास्क में हर कार्ड एक जैसा था और मेकर्स द्वारा प्लानिंग के अनुसार हर बार लॉकर की तस्वीर बदल रही थी।" हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इन सवालों पर कोई जवाब सामने नहीं आया है।
'बिग बॉस 19' से इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, बसीर अली और नेहल चुडासमा का नाम शामिल है। पिछले हफ्ते दिवाली के मौके पर कोई भी एलिमिनेशन नहीं हुआ था। देखना दिलचस्प होने वाला है कि इस हफ्ते कौन घर जाएगा। ट्रेंड के मुताबिक प्रणित मोरे और नेहल चुड़ासमा से कोई एलिमिनेट हो सकता है। अब घर में कुल 14 कंटेस्टेंट बचे हैं और 10 हफ्ते बिट चुके हैं।
