Bigg Boss 19: कुंडली भाग्य के सेट पॉलिटिक्स का शिकार हुए थे बसीर अली, पोल खोलते हुए बोले 'उन्हे मसाला चाहिए था...'

Baseer Ali on Kundali Bhagya: एक्टर बसीर अली ने 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट बन एंट्री ली। घर में जाने से पहले बसीर ने एक ऐसा खुलासा किया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। एक इंटरव्यू में बसीर ने बताया कि सीरियल 'कुंडली भाग्य' के सेट पर पॉलिटिक्स होती थी।

Baseer Ali on Kundali Bhagya: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों हर जगह सुर्खियों में बना हुआ है। 16 स्टार्स ने घर में एंट्री जो अब एक साथ गेम खेलेंगे। इस बार बिग बॉस में राजनीति का तड़का लगाएगा गया जिसके चलते घरवालों की सरकार होगी। 'बिग बॉस 19' के घर और नियमों में कई बदलाव कीये गए हैं। इस बार शो में एक्टर बसीर अली ने भी हिस्सा लिया जो कई रियलिटी शोज का हिस्सा पहले रह चुके हैं। आखिरी बार एक्टर को सीरियल 'कुंडली भाग्य' में देखा गया था जिसको लेकर बसीर ने ऐसा खुलासा किया कि जिसे सुन सभी सन्न रह गए।

Baseer Ali Talks About Bigg Boss 19

Image Source: Jio Hotstar

इंडिया फॉर्म संग एक्सक्लूसिव बातचीत में बसीर अली (Baseer Ali) कहते हैं 'सेट पर ज़बरदस्त राजनीति थी। सबकी तरफ़ से नहीं, लेकिन कुछ लोगों की तरफ़ से। कुछ लोग तो काफ़ी कूटनीतिक थे क्यूंकी उनके अलग-अलग छिपे हुए इरादे थे। मुझे तो समझ ही नहीं आ रहा कि वो लोगों से क्या चाह रहे थे। उन्हें कंट्रोवर्सी चाहिए था, उन्हें ड्रामा चाहिए था, बिल्कुल आम मसाला जैसा।' बसीर के इस खुलासे से लोग काफी चौंक गए कि सीरियल के सेट पर भी कुछ ऐसा होता है।

End of Feed