Bigg Boss 19 Latest Promo: टीवी का मजेदार शो बिग बॉस सीजन 19 ( Bigg Boss 19) के साथ शुरू हो गया है। इस शो में दमदार कलाकारों ने एंट्री ली है जो फैंस का मनोरंजन करने में पुरी मेहनत करने वाले हैं। बिग बॉस 19 की शुरुआत हुए दो दिन हो गए हैं और घर में खेल भी शुरू हो गया है। हर कोई अपनी इमेज बनाने के लिए पुरी मेहनत कर रहा है। दो दिन बाद घर में टास्क हुआ जिसमें सभी घरवालों को एक-दूसरे को ड्यूटी देनी थी। एक-एक कर सभी ने अपने साथ आए लोगों को ड्यूटी बांटी, लेकिन आवेज दरबार ने गौरव खन्ना( Gaurav Khanna ) को कोई भी ड्यूटी ने करने के लायक बता दिया। उसके बाद क्या हंगामा हुआ आइए बताते हैं।
Image Caption: Twitter( x)
आवेज दरबार और गौरव खन्ना के बीच हुई बहस आवेज दरबार ने गौरव खन्ना ( Gaurav Khanna) को ड्यूटी देते वक्त कहा कि "बिग बॉस मुझे नहीं लगता कि गौरव खन्ना कोई ड्यूटी कर सकते हैं" जिसके बाद गौरव खन्ना बाहर आए और गुस्सा हो गए। आवेज दरबार( Awez Darbar) ने गौरव खन्ना से बात की और दोनों के बीच बहद हो गई। आवेज ने गौरव को समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों के बीच बात आगे बढ़ गई, गौरव ने आवेज पर आरोप लगाया कि उसने जो अंदर कहा वह कुछ और है और अब जो बात कर रहे हो वो कुछ और है। हालांकि बाद में आवेज दरबार की आँखों में आँसू आ गए और वो रोते हुए नजर आए।
बताते चले कि सभी घर वालों ने मिलकर फरहाना भट्ट को घर से निकालने का फैसला किया। जिसके बाद बिग बॉस ने फरहाना को घर के अंदर रहकर सभी को देखने का ऑफर दिया और गेम को पलट दिया।
