Bigg Boss 19: मालती-अमाल की लड़ाई पर आया आवेज दरबार का रिएक्शन, कहा, 'एक्टिंग कर रहा है...'

Awez Darbar Bashed on Amaal Mallik: कल बीते दिन मालती चाहर और अमाल मलिक के बीच भयंकर लड़ाई हुई। ऐसे में शो के एक्स कंटेस्टेंट आवेज दरबार ने अमाल मलिक को झूठा बता दिया तो मालती चाहर को अपना समर्थ दिया। यहाँ देखिए आवेज की इस लड़ाई पर राय क्या थी।

Awez Darbar Bashed on Amaal Mallik: शो 'बिग बॉस' 19वें सीजन में नजर आ रहे मालती चाहर और अमाल मलिक दोनों ही सुर्खियों में हैं। बीते दिन मालती ने दावा किया कि वे अमाल से कई बार मिल चुकी हैं। साथ ही मैसेज और फोन पर टच भी थी। मालती को पसंद नहीं आया कि अमाल ने झूठ बोल है कि वो उनसे सिर्फ 5 मींच मिले थे। मालती द्वारा दी गई धमकियाँ सुन दोनों के रिश्तों पर सवालों की बोछार हो गई है। हालांकि इन सब के बीच आवेज दरबार ने अमाल पर डबल गेम खेलने और झूठ बोलने का टैग दे डाला।

X पोस्ट शेयर करते हुए 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के कंटेस्टेंट रह चुके आवेज दरबार (Awez Darbar) लिखते हैं, "अमाल ने सिर्फ बातें ट्विस्ट नहीं की, उसने मेरे बारें में भी झूठ बोला है। मालती चाहर (Malti Chahar) के केस में वही वो सब को गलत कहानी सुनकर छवि साफ करने के चलते एक्टिंग कर रहा है। वो दावा कर रहा है कि मालती से सिर्फ पांच मिनट मिनट मिलता था, जबकि रियलिटी ये है की दोनों पहले से एक दूजे को जानते हैं। ये साफ है कि अमाल झूठ बोलकर डबल गेम खेल रहा है। सच बताऊं तो शहबाज और नीलम का रिएक्शन भी एक दम एक्सपोज हो गया। अमाल के सामने उनकी हिम्मत ही नहीं पड़ती कुछ बोलने की बस चुप-चाप देखते रहते हैं। खैर पूरे एपिसोड में सभी का डबल स्टैंडर्ड दिख गया है।"

End of Feed