Bigg Boss 19 Ashnoor Kaur Cries After Salman Khan Bashes Her: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल होता है। फिर उस बवाल का हिसाब 'बिग बॉस 19' में वीकेंड का वार पर होता है। इस सप्ताह भी सलमान खान कई कंटेस्टेंट्स को आड़े हाथों लेते नजर आएंगे। हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान अशनूर कौर को लताड़ते नजर आए। प्रोमो वीडियो में सलमान खान उन्हें 'अक्खड़' कहते दिखाई दिए। सलमान खान की डांट सुनकर अशनूर कौर की आंखों में आंसू आ गए। लेकिन 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का ये प्रोमो वीडियो देख दर्शकों का पारा भी सातवें आसमान पर चढ़ गया है। उन्होंने मेकर्स को लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अशनूर कौर ने बिग बॉस से फूटेज दिखाने के लिए कहा था। इस बात पर सलमान खान ने अशनूर को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "बिग बॉस जैसा सदस्य अगर कोई घर में होता तो किस दर्जे पर होता।" उनकी बातों पर कंटेस्टेंट्स ने कहा 'बड़े पापा।' वहीं सलमान खान ने अशनूर से सवाल किया, "आपके घर में बड़े पापा हैं? बड़े पापा को ऑर्डर कर लोगे। मुझे अभी के अभी फुटेज दिखाओ। कौन हो यार आप और वो भी तब जब आपको पता ही नहीं है, इल्म ही नहीं है कि हो क्या रहा है घर में। अगर मैं आपको फुटेज दिखाऊं तो आपको अपने आप पर शर्मिंदगी होगी। आप बिल्कुल अक्खड़ महिला लग रही थीं।" सलमान खान से जुड़ा ये प्रोमो वीडियो देख दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) पर एक यूजर ने भड़कते हुए लिखा, "ये शो चप्पल के लायक है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अशनूर कौर को बगैर बात के क्यों निशाना बनाया जा रहा है?" तीसरे यूजर ने लिखा, "अमाल जब 100 बार 'भाड़ में जाए बिग बॉस' कहता है तब?" चौथे यूजर ने खिल्ली उड़ाते हुए लिखा, "कभी तो आप एपिसोड भी देखा करो भाई, बिना देखे ही होस्ट करने आ जाते हैं।" एक यूजर ने लिखा, "करण जौहर तो यूं ही बदनाम है, असली भाई-भतीजावाद तो सलमान करते हैं।" एक यूजर ने तान्या मित्तल को भी आड़े हाथों लेते हुए लिखा, "तान्या कभी अक्खड़ नहीं लगी इनको।"
