Bigg Boss 19 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन कदम रखेंगे अशनीर ग्रोवर, ऑफर मिलते ही बोले- सलमान भाई से तो पूछ लो

Bigg Boss 19 Ashneer Grover Approached For Salman Khan Show: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में बीते कुछ दिनों से वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के एंट्री की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अब मशहूर पर्सनालिटी अशनीर ग्रोवर को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। उन्होंने मेकर्स की ओर से आए मेल को सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।

Bigg Boss 19 Ashneer Grover Approached For Salman Khan Show: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स रोजाना ही धमाल मचाते नजर आते हैं। शो में जहां शहबाज बडेशा ने पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री मारी है तो वहीं अब 'शार्क टैंक इंडिया' और 'राइज एंड फॉल' स्टार अशनीर ग्रोवर का भी नाम 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लिए सामने आया है। दरअसल, 'बिग बॉस 19' के लिए मेकर्स ने अशनीर ग्रोवर को अप्रोच किया है। वे शो में उन्हें बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री कराना चाहते हैं। लेकिन इस मामले पर अशनीर ग्रोवर ने भी जबरदस्त रिएक्शन दिया है।

bigg boss 19 (103)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, अशनीर ग्रोवर सोशल मीडिया हैंडल

अशनीर ग्रोवर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मेल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जो कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) मेकर्स की ओर से आया था। ये मेल 'वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट' के तौर पर शो का हिस्सा बनने के लिए था। 'बिग बॉस 19' के कास्टिंग डायरेक्टर रोहित गुप्ता ने अशनीर ग्रोवर के लिए मेल में लिखा था कि उनकी पर्सनालिटी, सोशल मीडिया पर मौजूदगी और अंदाज ने कास्टिंग टीम का ध्यान खींचा है और वो 'बिग बॉस 19' के लिए एक मजबूत कैंडीडेट हो सकते हैं। साथ ही मेल में ये भी लिखा था कि वह एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर 'बिग बॉस 19' में अपने सफर की शुरुआत कर सकते हैं और शो को नई ऊर्जा दे सकते हैं।

End of Feed