Bigg Boss 19: अरमान ने भाई अमाल मलिक को दी तान्या मित्तल से दूर रहने की सलाह, साथ ही दिखाई गेम में सही दिशा

Bigg Boss 19 News: टीवी दुनिया का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में अरमान मलिक के भाई सिंगर अमाल मलिक के एंट्री ली। बड़े भाई संग बातचीत करते हुए अरमान ने उन्हे तान्या मित्तल से दूरी बनाने के लिए कहा लेकिन ऐसा क्यूं जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19 News: छोटे परदे का बड़े ही चाव से घर घर देखे जाने वाला शो 'बिग बॉस' ही है। हर साल ये दर्शकों के लिए नए चेहरे, ट्विस्ट और टर्न्स लेकर लौटता है। अब 19वां सीजन भी जमकर धमाल मचा रहा है। जी हाँ, बीते दो महीने से शो लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है लेकिन अब ये जल्द ऑफ एयर होगा। वहीं शो से जुड़ी अपडेट सामने आई है कि अमाल मलिक के भाई अरमान ने उन्हे तान्या मित्तल से दूर रहने की नसीहत दी।

Armaan Amaal Mallik

Image Source: Jio Hotstar

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आए सिंगर अरमान मलिक भाई अमाल को बताते हैं कि कैसे तान्या मित्तल ने उनके बारे में जो कहानी सुनाई वे उन्हे बिल्कुल पसंद नहीं आई। अरमान का कहना है कि तान्या मित्तल ने एक 'एंटी अरमान' दिखाने की कोशिश की थी। सिंगर ने भाई अमाल को तान्या से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। अरमान ने कारण देते हुए कहा कि उनकी शुरुआती दोस्ती ठीक थी, लेकिन तान्या के व्यवहार में अचानक बदलाव अच्छा नहीं था। भले ही कंटेस्टेंट्स ने अमाल को डार्क फेज में सपोर्ट किया लेकिन अब वे पूरे तरीके से बदल गई हैं। सिर्फ यही नहीं अमाल मलिक ने भाई नीलम गिरी को लेकर सवाल किया तो सिंगर ने एक्स कंटेस्टेंट्स को 'गोल्डन-हार्टेड लड़की' का टैग दे डाला। वहीं अमाल मलिक ने अरमान से माफी मांगी क्योंकि उन्होंने परिवार की कंट्रोवर्सी और निजी बातों को शो में उछाला। कंटेस्टेंट ने बताया कि उन्होंने घर की बातें इसलिए नेशनल टेलीविजन पर बताई क्योंकि लोगों को लगता है हम बिना स्ट्रगल के सिंगर बन गए। हालांकि अरमान मलिक (Armaan Malik) का मानना है कि उन्हे किसी को साबित करने की जरूरत नहीं है।

End of Feed