Bigg Boss 19: अमाल मलिक की आंटी ने फरहाना भट्ट को बताया 'आतंकवादी' और 'राक्षस', अब जमकर हो रही है थू-थू

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Aunt Call Farhana Bhatt Terrorist: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में रहते हुए फरहाना भट्ट खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन हाल ही में अमाल मलिक की आंटी ने फरहाना भट्ट को 'आतंकवादी' बताया, जिसके लिए अब वह बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Aunt Call Farhana Bhatt Terrorist: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते सप्ताह शो में अमाल मलिक और फरहाना भट्ट की भयंकर लड़ाई हुई। फरहाना भट्ट ने नीलम गिरी का लेटर फाड़ दिया था, जिसकी वजह से अमाल मलिक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था। उन्होंने न केवल फरहाना भट्ट की मां को भद्दी बातें कही थीं। बल्कि उनकी खाने की प्लेट भी छीनकर दूर फेंक दी थी। अमाल मलिक (Amaal Mallik) की इस हरकत पर सलमान खान ने भी गुस्सा जाहिर किया था। अमाल मलिक और फरहाना भट्ट का झगड़ा अभी भी जारी है। वहीं अब अमाल की आंटी ने फरहाना भट्ट के लिए भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिसके लिए वह बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

bigg boss 19 latest news (15)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

अमाल मलिक (Amaal Mallik) की आंटी रोशन गैरी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने फरहाना भट्ट को आतंकवादी और राक्षस कहा। रोशन गैरी ने फर्स्ट पोस्ट को इंटरव्यू दिया, जिसमें उनसे फरहाना बट्ट के बारे में कुछ कहने के लिए कहा गया। ऐसे में रोशन गैरी ने कहा, "बुरी, आतंकवादी। माफ करना मैं ये कहना नहीं चाहती। लेकिन जो लोग होते हैं राक्षस लोग, जो दूसरों का खून चूसकर भी हंसते हैं, वो है वो लड़की।" इस वीडियो के लिए अमाल मलिक की आंटी की अब जमकर थू थू हो रही है। एक यूजर ने लिखा, "ये इन्होंने आखिर कहा क्या है? ये ठीक भी हैं? पूरा का पूरा परिवार ही ऐसा है, छी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये है अमाल की आंटी, जो फरहाना को इविल और आतंकवादी बुला रही हैं। अब मुझे लगता है कि पूरा मलिक परिवार ही ऐसा है, घटिया और बकवास।"

End of Feed