Bigg Boss 19 में अमाल मलिक ने हाथ जोड़कर मांगी बसीर अली से माफी, रो-रोकर बोले, "मैंने तेरे साथ गलत किया..."

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Apologies To Baseer Ali: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अमाल मलिक रो-रोकर बसीर अली से माफी मांगते नजर आए। अमाल मलिक ने ये तक कहा कि मैंने तेरे साथ बहुत गलत किया है।

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Apologies To Baseer Ali: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिलता है, चाहे वो टास्क को लेकर हो या फिर घर में खाने पर हो। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में बीते दिन सभी घरवालों को नॉमिनेशन की चर्चा करने के लिए एक साथ नॉमिनेट कर दिया गया। हालांकि बाद में बिग बॉस ने घरवालों को मौका दिया कि वो वोट देकर कुछ कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर होने की प्रक्रिया में सुरक्षित कर सकते हैं। इस टास्क में बसीर अली को एक भी वोट नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने अपने ग्रुप के लोगों से शिकायत की। इस मामले पर बसीर अली ने अब अमाल मलिक के सामने दिल की भड़ास निकाली है, जिससे अमाल पछतावे में चूर हो गए।

bigg boss 19 (78)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अमाल मलिक रो-रोकर बसीर अली से माफी मांगते नजर आए। 'बिग बॉस 19' में बसीर अली कहते नजर आए कि मैं भावनात्मक रूप से बहुत डाउन जा रहा था। मुझे लगा कि मैंने इस घर में दोस्त कमाए भी हैं या नहीं कमाए हैं। एक वोट भी नहीं आया मुझे नॉमिनेशन से बचाने के लिए। बसीर अली की इस बात पर अमाल मलिक ने माफी मांगी और भावुक होते हुए कहा, "मैंने तेरे साथ बहुत गलत किया है और मैं इस चीज के लिए तुझसे माफी मांगता हूं। मैंने तेरे ऊपर शक किया।"

End of Feed