Bigg Boss 19: सलमान खान के शो का हिस्सा बनेंगी मीनाक्षी शेषाद्रि! कंफर्म करते हुए बोली एक्ट्रेस- ऑफर मिला...

Bigg Boss 19 Meenakshi Seshadri Approached For Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' के लिए जोरों-शोरों पर तैयारियां चल रही हैं। शो के लिए सनी देओल की को-एक्ट्रेस को भी अप्रोच किया गया, जिसकी पुष्टि खुद एक्ट्रेस ने की है। हालांकि वह शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं, इसका भी खुलासा उन्होंने किया है।

Bigg Boss 19 Meenakshi Seshadri Approached For Salman Khan Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने के लिए पूरी-पूरी तैयारी कर ली है। 'बिग बॉस 19' के लिए अभी तक कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स को अप्रोच किया जा चुका है। साथ ही प्रीमियर के लिए भी मेकर्स ने भरपूर तैयारियां की हुई हैं। हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर खबर आई कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। इसके बाद से ही उनके शो का हिस्सा बनने की अटकलें लगनी शुरू हो गईं। हालांकि अब इस मामले पर खुद मीनाक्षी शेषाद्रि ने भी चुप्पी तोड़ी है।

bigg boss 19 (3)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार/मीनाक्षी शेषाद्रि इंस्टाग्राम

End of Feed