'तेरी जिम निकाल दूंगा...' बिग बॉस 19 में अभिषेक बजाज और शहबाज बडेशा की हुई भिड़ंत, देखें प्रोमो

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है। अब घर में अभिषेक बजाज और शहबाज बडेशा के बीच भिड़ंत देखने को मिली है। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि एक दूजे को धमकी देने लगे। आखिर ऐसा क्या हुआ जानिए इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। पिछले हफ्ते वीकेंड का वार में भले ही घर से कोई एलिमिनेट नहीं हुआ लेकिन शो में एक नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हुई। भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती ने 'बिग बॉस 19' के घर में कदम रखा। इस बीच मेकर्स ने आज घर में होने वाले हंगामे का प्रोमो शेयर किया जिसमें शहबाज और अभिषेक एक दूजे से भिड़ते हुए नजर आए। यहां देखिए 'बिग बॉस 19' का लेटेस्ट धमाकेदार प्रोमो।

Bigg Boss Promo

Image Source: Jio Hotstar

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत होती है नीलम गिरी से जो गार्डन एरिया में जाकर ऐलान करती हैं कि वो खाना नहीं बनाएंगी, जो करना है कर लो। ऐसे में कैप्टेन फरहाना भट्ट गुस्से में आ गई और नीलम को सजा देते हुए कहेंगी कि आपको नहीं करना ठीक है, अब आप डबल ड्यूटी करेंगी यही आपकी सजा। इस बीच फरहाना की ये बात शहबाज को पसंद नहीं आई और उन्होंने सीधा कह दिया कि आप किसी को सजा नहीं दे सकते। वहीं उधर से अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) फरहाना के सपोर्ट में उतर गए और शहबाज को कहने लगे कि वो किसी की साइड ना ले। अभिषेक बार बार शहबाज की बात काट रहे होंगे कि कंटेस्टेंट को गुस्सा आ जाएगा। शहबाज अभिषेक को उंगली दिखाते हुए हद में रहने की हिदायत देंगे। दोनों के बीच जमकर तू-तू मैं मैं होगी। अभिषेक और शहबाज दोनों ही एक दूजे के करीब आकार चिलाएंगे। ये देख सभी घरवाले दोनों को अलग करने की कोशिश करते हुए नजर आए।

End of Feed