Bigg Boss 19 में होगी अभिषेक बजाज की एक्स-वाइफ की एंट्री! सलमान खान की एक बात ने उड़ाया एक्टर के चेहरे का रंग

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Gets Scared With Term Of Ex Wife: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में बीते दिन सलमान खान ने बातों-बातों में एक्स-वाइफ का जिक्र किया, जिससे अभिषेक बजाज के चेहरे का रंग उड़ गया। इतना ही नहीं, वो इस कदर टेंशन में आ गए कि अशनूर कौर को उन्हें शांत कराना पड़ा।

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Gets Scared With Term Of Ex Wife: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में बीते दिन वीकेंड का वार पर सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट्स को लताड़ लगाई, जिसमें नेहल चुडासमा से लेकर मृदुल तिवारी तक का नाम शामिल है। सलमान खान (Salman Khan) ने एक-एक की पोल तो खोली ही, साथ ही कुछ कंटेस्टेंट्स को नसीहतें भी दीं। लेकिन वीकेंड का वार पर ही सलमान खान ने बताया कि शो में एक और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है। साथ ही भाईजान ने 'एक्स वाइफ' के सिलसिले में ऐसी बात कह दी, जिससे एक्टर अभिषेक बजाज के तोते उड़ गए। वो इस कदर परेशान हो गए कि सलमान खान को उन्हें शांत कराना पड़ा।

bigg boss 19 latest news (21)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

सलमान खान (Salman Khan) की बातों से अभिषेक बजाज के मन में डर बैछ गया कि कहीं 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में उनकी एक्स पत्नी आकांक्षा जिंदल की एंट्री तो नहीं होने वाली। सलमान खान ने कहा, "इस शो के चलते सब पर फोकस होता है। हर कोई देख रहा है। सोशल मीडिाय पर आप सभी की तेजी से चर्चा हो रही है। फैंस, गर्लफ्रेंड्स, एक्स गर्लफ्रेंड्स, वाइफ, एक्स-वाइफ्स, हर किसी का अपना विचार है लाइमलाइट में आने का। ये चाहे आपकी तारीफ से जुड़ा होगा या फिर आपको नीचे खींचने का।" सलमान खान यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, "जब लोग आपके एक स्तर पर आ जाते हो, तब जो आपके अतीत के लोग हैं आपके नीचे हैं, वो आपकी बुराई करने लगते हैं अटेंशन पाने के लिए। पिटारे खोलते हैं, है ना अभिषेक?"

End of Feed