Bigg Boss 18: विवियन डीसेना को उनकी पत्नी Nouran Ali ने दिखाया आईना, इस कंटेस्टेंट से दूर रहने की दी सलाह

Bigg Boss 18 Vivian Dsena wife Nouran Ali: बिग बॉस 18 के वीकेंड के वार पर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की पत्नी नूरन अली (Nouran Ali) ने घर में प्रवेश किया और अभिनेता को उनके के बारे में बताया। साथ ही सलमान खान (Salman Khan) ने भी एक्टर की जमकर क्लास लगाई। आइए पूरी रिपोर्ट पर नजर डालें।

Bigg Boss 18 Vivian Dsena wife Nouran Ali: सलमान खान का धमाकेदार टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छाया हुआ है। शो की ट्रॉफी हासिल करने के लिए सभी घरवाले फैंस का दिल जीतने में लगे हुए हैं। इस बीच हमेशा की तरफ बीते वीकेंड के वार ने अपने फैंस का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं की। शो के होस्ट के सलमान खान (Salman Khan) ने सभी घरवालों की क्लास लगाई। यहां तक की भाईजान ने घर के लाडले विवियन डीसेना को जमकर फटकार लगाई। इसके अलावा टीवी एक्टर की पत्नी नूरन अली (Nouran Ali) ने भी घर में प्रवेश कर विवियन (Vivian Dsena) को उनकी गेम के बारे में बताया। चलिए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।

Bigg Boss 18 Vivian Dsena wife Nouran Ali

Bigg Boss 18 Vivian Dsena wife Nouran Ali

बिग बॉस 18 के बीते वीकेंड के वार सलमान खान ने विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की क्लास लगाते हुए कहा 'विवियन को इस सीजन घर में सिर्फ उनकी कॉफी के लिए याद किया जा रहा है। इसके अलावा उनका घर में कोई भी इनवॉलमेंट दिखाई नहीं दे रहा है। आपके पास कोई मुद्दा नहीं है और न ही आप घर में किसी से सवाल-जवाब करते नजर आ रहे हो। भाईजान ने आगे कहा 'उठ जाओ और घर में कुछ तो करो।'

End of Feed